Heavy Rain In Delhi NCR : देश की राजधानी और आसपास के जिलों में बुधवार को जमकर बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में बारिश आफत बन गई और जलभराव हो गया, जिससे सड़कों पर ट्रैफिक जाम लग गया। कई घरों और इमारतों में पानी घुस गया। इस बारिश से 3 मकान ढह गए और एक स्कूल की दीवार भी गिर गई। आइए जानते हैं कि कहां कितनी बारिश हुई।
3 मकान ढहे, स्कूल की दीवार गिरी
सब्जी मंडी में बारिश से एक बिल्डिंग गिर गई। सूचना मिलते ही 5 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य में जुटी हैं। साथ ही दो और मकान गिरने की खबर सामने आ रही है। आलाधिकारी की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं, दरियागंज में हैप्पी स्कूल की दीवार गिरी, जिससे कई गाड़ियां डैमेज हो गईं।
दिल्ली में स्कूल रहेंगे बंद
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर स्कूलों को बंद करने आदेश जारी किया। उन्होंने लिखा कि बुधवार की शाम को बहुत भारी बारिश होने तथा गुरुवार को भी भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 1 अगस्त को बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में जहां स्टूडेंट्स की डूबने से हुई थी मौत वहां फिर घुटने से ऊपर तक भरा पानी, सामने आए कई Video
जानें कहां कितनी हुई बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसके तहत अगले 24 घंटे तक जमकर बादल बरसेंगे। आईएमडी के अनुसार, पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित सलवान स्टेशन में 119.0 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर स्थित नोएडा सेक्टर 62 स्थित NCMRWF स्टेशन में 118.5 मिमी बारिश हुई।
यह भी पढ़ें : बारिश में डूबी दिल्ली, संसद कैंपस में भी घुसा पानी, फ्लाइट्स के बदले रूट, देखें Video
जानें कहां लगा ट्रैफिक जाम
भारी बरसात की वजह से आईटीओ से लक्ष्मी नगर का रास्ता पानी भरने से बंद हो गया। जीजीआर/परेड रोड पर जलभराव हो गया, जिससे धौला कुआं से गुरुग्राम की ओर जाने वाले एनएच-48 पर ट्रैफिक जाम लग गया। करोल बाग और एम्स के पास बारिश का पानी जमा है। इसे लेकर सोनू नाम का एक व्यक्ति ने कहा कि मैं सफदरजंग जा रहा हूं। थोड़ी सी भी बारिश हो जाए तो सब जगह पानी भर जाता है। आना-जाना मुश्किल हो जाता है। दूसरे व्यक्ति ने कहा कि हम परेशानी का सामना कर रहे हैं। मेरा फोन पानी में गिर गया।
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
4 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
5 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
7 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
7 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
9 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
11 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines