Heavy fog in Delhi: राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह घने कोहरा छाया रहा। इसका सबसे अधिक प्रभाव विमान और रेल सेवाओं पर देखने को मिला। घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी घटने से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित रहा। कोहरे के कारण 400 से अधिक विमानों ने देरी से उड़ान भरी। वहीं 40 से अधिक ट्रेनें देरी से रवाना हुईं।
विमानों की उड़ान के समय को लेकर यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कैट-3 के विमानों को छोड़कर बाकी सभी उड़ानों में देरी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को भी 20 अंतराष्ट्रीय विमानों से देरी से उड़ान भरी। हालांकि इस दौरान किसी भी विमान को डायवर्ट नहीं किया गया। दिल्ली के कई रेलवे स्टेशनों पर शुक्रवार को रेलगाड़ियां कई घंटे की देरी से पहुंची। वहीं दिल्ली से रवाना होने वाली रेलगाड़ियों को भी कई घंटे की देरी से चलाया गया।
घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट
घने कोहरे के कारण राजधानी और वंदे भारत जैसी गाड़ियां कई घंटे की देरी से रवाना हो पाई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली हवाई अड्डे से सटे पालम हवाई अड्डे पर बहुत घना कोहरा छाया रहा। पालम एयरपोर्ट पर सुबह 8 बजे से 9 बजे तक सबसे कम दृश्यता शून्य मीटर की दर्ज की गई। जो इसके बाद 50 तक पहुंची। राजधानी में घने कोहरे के कारण दिल्ली से रवाना होने वाली अधिकांश ट्रेनें देरी से चली। जानकारी के अनुसार महाबोधि एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति, गोमती एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस समेत 41 गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया।
ये भी पढ़ेंः भयंकर ठंड-घने कोहरे के बीच होगी बारिश, 5 राज्यों में तूफान का अलर्ट, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी जीएमआर समूह ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा दिल्ली हवाई अड्डे पर कम दृश्यता की प्रकिया जारी है। हालांकि उड़ान संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की जानकारी के के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।
ये भी पढ़ेंः भारी बर्फबारी, सड़कें-हाईवे-स्कूल बंद और…जानें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर के कैसे हैं हालात?
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 685 के पार
18 mins agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
11 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
13 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
15 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
15 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
15 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
15 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
16 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines