भयंकर ठंड-घने कोहरे के बीच होगी बारिश, 5 राज्यों में तूफान का अलर्ट, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Aaj Ka Mausam : देश में भयंकर ठंड पड़ रही है। दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच मौसम फिर करवट लेगा, जिससे कई राज्यों में तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।

rainfall

भयंकर ठंड-कोहरे के बीच बारिश का अलर्ट। (File Photo)

IMD Rain Alert Weather Forecast : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घने कोहरे से गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। भयंकर ठंड और घने कोहरे के बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा और कई राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे। साथ ही बिजली की गरज और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। आइए जानते हैं कि आईएमडी का क्या है लेटेस्ट अपडेट?

विज्ञापन

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, ईरान के पूर्वी हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बादल बरसेंगे। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5-6 जनवरी को बिजली की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में 4-5 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इन राज्यों में तूफानी हवाएं भी चलेंगी।

विज्ञापन

इन राज्यों के जिलों में जीरो रही विजिबिलिटी

पिछले 24 घंटे में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाया रहा, जहां विजिबिलिटी 0 से 50 मिनट दर्ज की गई। दिल्ली के पालम, सफदरजंग, यूपी के आगरा, कुशीनगर, गोरखपुर, चंडीगढ़, एमपी के ग्वालियर, श्रीनगर, पंजाब के अमृतसर और पठानकोट में विजिबिलिटी जीरो रही, जबकि अयोध्या, वाराणसी, खजुराहो, जम्मू, पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में दृश्यता 50 मीटर रही।

विज्ञापन

जानें कहां कितना रहा तापमान

देश के मैदानी इलाकों में मध्य प्रदेश के नौगांव में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे है। उत्तर-पश्चिम भारत में 6-11 डिग्री, मध्य और पूर्वी भारत में 9-14 डिग्री सेल्सियस और पश्चिम भारत में 15-20 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान है। तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार, यूपी में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि गुजरात, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन

कोल्ड वेव का अलर्ट

आईएमडी ने कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। तेलंगाना और कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में शनिवार को शीतलहर की स्थिति रहेगी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार में कोल्ड वेव की स्थित रहने की संभावना है। साथ ही बहुत घने कोहरे भी छाएंगे। हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय में देर रात और सुबह के समय धुंध रहेगी।

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर का कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

आईएमडी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 13 से 16 डिग्री और 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच है। राजधानी और आसपास के जिलों के अधिकांश स्थानों पर कोहरा छाया रहा, जहां 4 जनवरी को कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। दिल्ली में 4 से 6 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन में ठंडी हवाएं चलेंगी। साथ ही घना से बहुत घना कोहरा छाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ