H3N2 Influenza: देशभर में कोविड (Covid19) के साथ इन्फ्लूएंजा वायरस (H3N2 Influenza) के केसेज बढ़ रहे हैं। केंद्र की सलाह पर राज्य सरकारें लोगों को सचेत रहने की सलाह दे रही हैं। दिल्ली सरकार ने शु्क्रवार को एडवायजरी जारी की है।
दिल्ली में अभी कोई केस नहीं
राहत की बात ये है कि अभी दिल्ली में इन्फ्लूएंजा के कोई मामले नहीं आए हैं। यह राहत तभी तक है जब तक हम जागरुक रहेंगे। क्योंकि जिन लोगों को गंभीर अस्थमा है या कोविड हो चुका है, वे इन्फ्लूएंजा से सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।
60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, पांच साल से कम उम्र के बच्चों और फेफड़ों की बीमारियों से पीड़ित लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। इसलिए सरकार ने गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी है।
ये है दिल्ली सरकार की एडवायजरी
- 60 साल से अधिक उम्र के लोग भीड़-भाड़ जगहों पर जाने से बचें।
- अस्थमा या किसी अन्य बीमारी से जूझ रहे लोगों को खास सतर्कता बरतनी चाहिए।
- समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें।
- हाथों को बार-बार नाक या आंख पर न लगाएं।
- खासी-जुकाम और बुखार है तो आराम करें। डॉक्टर की सलाह लें। जांच कराएं।
अफसरों को निगरानी रखने के दिए निर्देश
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मौसमी इन्फ्लूएंजा का चरम आमतौर पर मार्च तक खत्म हो जाता है। लेकिन इस बार देश के कुछ हिस्सों में कई मामले सामने आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि फिलहाल दिल्ली में मास्क को अनिवार्य नहीं किया गया है। लेकिन गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने कहा कि जिला निगरानी समितियों, स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी अस्पताल के अधिकारियों को हर दिन की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
45 mins agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
5 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
7 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
17 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
18 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
20 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
23 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines