दिल्ली-NCR में बारिश के बीच गुरुग्राम के सेक्टर 46 की एक रिहायशी कॉलोनी में बड़ा पेड़ उखड़कर गिर गया. इस घटना में बिजली के तीन खंभे टूट गए. इसके कारण इलाके में बिजली की सप्लाई प्रभावित हो गई. स्थानीय लोगों के घरों में गुरुवार रात से बिजली नहीं थी. यह घटना लगातार हो रही बारिश के दौरान हुई. पिछले 24 घंटों में दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश के साथ मौसम बदला है.
दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 अक्टूबर को दिल्ली और आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बारिश और बदल गरजने का अनुमान लगे था. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कई जगह मौसम खराब रहने का अनुमान था. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई थी. बारिश के साथ बिजली कड़कने का अनुमान था. यह 30 अक्टूबर तक जारी रहने का अनुमान था.
बारिश से बदला मौसम, दिल्ली में चार साल का सबसे ठंडा अक्टूबर दिन
दिल्ली-NCR में रातभर हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है. इसके साथ ही राजधानी की हवा की क्वालिटी में भी सुधार आया है. गुरुवार, 29 अक्टूबर को दिल्ली में पिछले चार साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन रहा. साइक्लोन अर्नब के असर से बारिश और घने बादल आसमान में छाए रहे. दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह नॉर्मल से 5.6 डिग्री कम था. वहीं, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो नॉर्मल से करीब 3.1 डिग्री ज्यादा था.
इंडिया गेट के पास AQI 93 पर पहुंचा
बारिश के बाद दिल्ली की हवा की क्वालिटी में भी आया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, इंडिया गेट के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 93 दर्ज किया गया. इससे पहले राजधानी में कई दिनों तक हवा की क्वालिटी ‘खराब’ की केटेगरी थी. मौसम विभाग के मुताबिक, 1 और 2 नवंबर को मौसम साफ रहने की संभावना है. इन दिनों के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है.
दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना
दिल्ली-NCR के अलावा मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी बारिश का अनुमान जताया है. 2 से 4 नवंबर के बीच कर्नाटक समुद्री इलाका, केरल, साउथ कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समुद्री इलाके में कई जगह बारिश हो सकती है.
संबंधित खबरें
'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
4 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
6 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
18 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
21 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
1 day agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
1 day agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines