हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा दिल्ली का बक्करवाला, भाऊ गैंग के शूटर और क्राइम ब्रांच में मुठभेड़; कई घायल

Delhi Crime Branch: दोनों घायल आरोपियों को बिना देरी किए निजी वाहन से RTR अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें तत्काल चिकित्सा उपचार दिया गया और उनकी जान बचाने के लिए इलाज शुरू किया गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास दो हाई क्वॉलिटी वाली Glock पिस्तौल भी बरामद हुईं.

विज्ञापन
भागने के दौरान थार की एक महिंद्रा पिकअप वाहन से टक्कर हो गई. (Photo: ANI)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बक्करवाला में देर रात हड़कंप मच गया. गोलियों की तड़तड़ाहट सुन इलाके के लोग हैरान हो गए और सड़कों पर ट्रैफिक रुक गया. फिल्मी स्टाइल में दिल्ली क्राइम ब्रांच और हिमांशु भाऊ गैंग के गुर्गों के बीच हुए मुठभेड़ ने इलाके में सनसनी फैला दी. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आरके पुरम की क्राइम ब्रांच टीम को हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े शूटरों की गतिविधि के बारे में सूचना मिली थी. ये शूटर एक व्यक्ति की हत्या करने के इरादे से बक्करवाला आने वाले थे. इनपुट में यह भी सामने आया कि गैंग लीडर हिमांशु भाऊ ने आरआरएम अस्पताल के मालिक डॉ. नरेंद्र शर्मा को कथित तौर पर धमकी दी थी और आज इलाके में शूटर भेजे जाने की आशंका थी.

पुलिस को देख भागने लगे शूटर

पुलिस ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए CIA के ASI जसबीर अपनी टीम के साथ क्राइम ब्रांच की टीम में शामिल हुए. इनपुट शेयर कर दोनों टीमों ने मिलकर इस पर कार्रवाई शुरू की. इसी दौरान एक संदिग्ध महिंद्रा थार नजर आई, जिसे रुकने का इशारा किया गया. लेकिन पुलिस टीम को देखते ही थार चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड की ओर भागने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में CNG पंप पर ब्लास्ट, ट्रक में भरी जा रही थी गैस, तीन की मौत

विज्ञापन

संदिग्धों ने की अंधाधुंध फायरिंग

दिल्ली पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, भागने के दौरान थार की एक महिंद्रा पिकअप वाहन से टक्कर हो गई. इसके तुरंत बाद थार में सवार दो लोग गाड़ी छोड़कर बक्करवाला नाला रोड की ओर भागने लगे. पुलिस टीमों ने उन्हें रुकने की धमकी दी और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन दोनों संदिग्धों ने पुलिस टीम पर कथित तौर पर 9 एमएम की पिस्तौल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

मुश्किल से पकड़े गए गैंग के दो संदिग्ध

संदिग्धों ने पुलिस टीम की ओर करीब 8 राउंड फायर किए. अपनी सुरक्षा और हथियारबंद आरोपियों को भागने से रोकने के लिए पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. पुलिस ने पहले चेतावनी के तौर पर हवा में कुल 6 राउंड फायर किए और इसके बाद आरोपियों की ओर नियंत्रित फायरिंग की. दोनों संदिग्धों को गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि घायल आरोपियों की पहचान एक नाबालिग और 19 वर्षीय समीर के रूप में हुई है. समीर रोहतक, हरियाणा के रिठाल फोगाट का रहने वाला बताया गया है.

विज्ञापन

दोनों घायल आरोपियों को बिना देरी किए निजी वाहन से RTR अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें तत्काल चिकित्सा उपचार दिया गया और उनकी जान बचाने के लिए इलाज शुरू किया गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास दो हाई क्वॉलिटी वाली Glock पिस्तौल भी बरामद हुईं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली जल बोर्ड स्कैम में ACB का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 अरेस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola