Nasal Vaccine: केंद्र सरकार ने भारत बायोटेक नेजल वैक्सीन (Nasal Vaccine) को मंजूरी दे दी है। इसे जल्द ही CoWIN ऐप में जोड़ा जाएगा। वैक्सीन की कीमत जल्द ही तय की जाएगी। इसे सरकारी और निजी सुविधाओं में जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।
भारत सरकार ने नाक के टीके को मंजूरी दे दी है। इसका उपयोग विषम परिस्थितियों में बूस्टर के रूप में किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यह सबसे पहले निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगा। इसे आज से कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
बता दें कि नेजल वैक्सीन को नाक के जरिए स्प्रे करके दिया जाएगा। इस नेजल वैक्सान का नाम BBV154 है। भारत बायोटेक ने इस नेजल वैक्सीन का अपने 4 हजार वॉलिंटियर्स पर ट्रायल किया है। वैक्सीन का किसी भी वॉलिंटियर्स पर कोई साइड इफेक्ट नहीं दिखा। ट्रायल के बाद ये साफ हो गया था कि BBV154 वैक्सीन सुरक्षित है।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जिन लोगों ने कोविशील्ड और कोवाक्सिन लिया है, वे हेटेरोलॉगस बूस्टर के रूप में नाक का टीका ले सकते हैं। इसे आज से टीकाकरण अभियान में शामिल कर लिया गया है और यह कोविन ऐप पर दिखाई देगा। फिलहाल ये निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगा।
मंत्रालय ने आज कहा, “एक प्रवृत्ति रही है कि कोरोना चीन, कोरिया, ब्राजील से फैलना शुरू होता है और फिर दक्षिण एशिया में आता है। यह 20-35 दिनों में भारत पहुंच गया है। हमें सतर्क रहना होगा।”
मंगलवार से देशभर के अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कहा कि मंगलवार से देश भर के अस्पतालों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि क्रिसमस और नए साल को देखते हुए नए दिशा निर्देश की तैयारी भी की जा रही है। कहा कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। त्योहारी सीज़न के दौरान, कोविड-उपयुक्त व्यवहार के पालन के लिए जागरूकता पैदा करना अत्यावश्यक है।
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
2 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
3 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
6 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
6 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
7 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
8 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
8 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
9 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
10 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines