हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत सरकार ने पाकिस्तान हाई कमीशन से हटाया सुरक्षा घेरा, अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

India-Pakistan: भारत सरकार ने भी शहबाज सरकार को करारा झटका दिया है. दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास के बाहर से भी भारत सरकार ने सुरक्षा घेरा हटा लिया है, साथ ही अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई भी की.

विज्ञापन
दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर दिखाई दिया सन्नाटा. (Photo: ANI)

भारत ने अब पाकिस्तान को उसी की जुबान में जवाब देना शुरू कर दिया है. सीमा पर गोलीबारी हो या फिर कूटनीतिक तौर पर लिए गए पाकिस्तान के फैसले, भारत सरकार भी अब पड़ोसी देश को टिट-फॉर-टैट एक्शन के तहत जवाब दिया है. आपको बता दें कि तीन दिन पहले इस्लामाबाद में पाकिस्तान सरकार ने भारतीय दूतावास के बाहर से सुरक्षा बैरिकेड्स हटा लिए थे, जिसके जवाब में अब भारत सरकार ने भी शहबाज सरकार को करारा झटका दिया है. दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास के बाहर से भी भारत सरकार ने सुरक्षा घेरा हटा लिया है, साथ ही अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई भी की.

क्यों लिया गया ये टिट-फॉर-टैट एक्शन?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के वीजा सेक्शन के बाहर कथित अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की है. यह कार्रवाई इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के बाहर लगे कुछ पोल हटाए जाने की घटना के बाद सामने आई है. घटनाक्रम को भारत-पाकिस्तान के बीच जारी डिप्लेमेटिक टेंशन के एक और संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर कई सालों से अतिक्रमण मौजूद था, इस एक्शन से पाकिस्तान को ये संदेश दे दिया गया है कि उसकी किसी भी हरकत को अनदेखा नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: सर्जियो गोर क्यों जा रहे श्रीनगर? 15 साल बाद किसी अमेरिकी राजदूत का पहला दौरा, आतंकवाद-PoK समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

विज्ञापन

क्या पहले भी अपनाए गए हैं ऐसे तरीके?

आपको बता दें कि दूतावासों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था या सुविधाओं में बदलाव कर दबाव बनाना कूटनीति में कोई नया तरीका नहीं है. इससे पहले भी भारत-पाकिस्तान ने कई मौकों पर इस तरह के कदम उठाए हैं. डिप्लोमेट्स और सपोर्ट स्टाफ की संख्या घटाना, ट्रैफिक बैरिकेड्स में बदलाव, पार्किंग की सुविधाएं सीमित करना और दूतावास के बाहर सुरक्षा जांच बढ़ाने जैसे कई एक्शन दोनों देशों की तरफ से पहले भी हो चुके हैं. प्रशासनिक स्तर पर लगाई गई ऐसी पाबंदियां भी दूसरे देश को सख्त संदेश देने का एक तरीका मानी जाती हैं. ताजा मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब दोनों देशों के बीच रिश्ते पहले से ही नाजुक दौर से गुजर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 2026 में पहली बार बीवी और बहन से जेल में मिले इमरान खान, PAK सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola