2026 में पहली बार बीवी और बहन से जेल में मिले इमरान खान, PAK सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत

Pakistan News: पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने साल 2026 में पहली बार अपने परिवार को लोगों से मुलाकात की. इसकी इजाजत वहां के सुप्रीम कोर्ट ने दी, साथ ही उन्हें बेहतर मेडिकल फेसिलिटीज देने का भी निर्देश जारी किया गया है.

Imran Khan and Bushra Bibi

इमरान खान और बुशरा बीवी (Photo-X/@InsafPK)

Imran Khan Meets Wife and Sister In Jail: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने तकरीबन 9 महीने बाद अदियाला जेल में अपनी वाइफ बुशरा बीबी और बहन नूरीन नियाजी से मिले. ये मुलाकात पाक सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के ठीक बाद हुई जिसमें अधिकारियों से कहा गया था कि वो इमरान को मेडिकल जांच की फैसिलिटी दें और उन्हें फैमिली मेंबर्स से मिलने की बेहतर सुविधा दें.

विज्ञापन

पाक सुप्रीम कोर्ट ने पाबंदियां कम कीं

3 सदस्यों वाली बेंच ने निर्देश दिया कि खान को डिटेल्ड मेडिकल चेकअप के लिए इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल ले जाया जाए. मेडिकल बोर्ड में एक्सपर्ट्स के साथ-साथ उनके पर्सनल फिजीशियन, डॉ. फैसल सुल्तान के भी शामिल होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

कोर्ट ने जेल अधिकारियों को ये भी निर्देश दिया कि वो इमरान खान और उनके परिवार के बीच वीकली मीटिंग का इंतेजाम करें और उन्हें अपने बेटों से टेलीफोन पर बातचीत करने की इजाजत दें. उनके परिवार ने बार-बार उनकी सेहत और अपनी पसंद के डॉक्टरों से मिलने में आ रही दिक्कतों को लेकर चिंता जताई है.

कितनी देर तक हुई मुलाकात?

लोकल मीडिया को जेल सूत्रों ने बताया कि बहन नूरीन नियाजी(रानी खानम) ने इमरान खान के साथ तकरीबन 15 मिनट मुलाकात की और उन्हें कोर्ट के निर्देशों के बारे में बताया. उन्होंने अपने भाई की सेहत के बारे में भी पूछा और कानूनी मामलों पर चर्चा की. खबरों के मुताबिक, बुशरा बीबी ने इमरान से अलग से तकरीबन 30 से 35 मिनट तक मुलाकात की. इससे पहले वो अपनी बेटी मुबाशरा शेख और भाभी मेहरुन्निसा से मिली थीं.

विज्ञापन

इमरान खान की बहनें अलीमा, उज्मा और नूरीन पहले अदियाला जेल के पास एक चेकपॉइंट पर पहुंचीं. खबरों के मुताबिक, पुलिस ने 3 को रोक दिया था, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नूरीन को आगे जाने दिया गया. सिक्योरिटी की फिक्र और जेल पर संभावित हमले की खबरों के बीच इस साल की शुरुआत में विजिटर्स पर पाबंदियां लगाई गई थीं.

सेहत से जुड़ी फिक्र

इमरान खान की लीगल टीम ने बेहतर मेडिकल फैसिलिटीज और उनके निजी डॉक्टरों तक पहुंच की मांग की थी. उनकी सेहत फिक्र का एक अहम सबब रहा है, खासकर तब से जब उनके परिवार ने दावा किया कि उनकी एक आंख की रोशनी काफी कम हो गई है. बाद में अधिकारियों ने कहा कि उनकी आंखों की रोशनी में सुधार हुआ है.

विज्ञापन

PTI पार्टी का बयान

इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और सरकार से इसे जल्द लागू करने की अपील की. ​​हालांकि कानून मंत्री आजम नजीर तरार ने इशारा दिया कि सरकार मेडिकल-ट्रांसफर आदेश की समीक्षा की मांग करने पर विचार कर रही है. इस फैसले ने खान की सेहत, जेल के हालात और उनके परिवार की उन तक पहुंच के मसले पर फिर से सभी का ध्यान खींचा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ