दिल्ली में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! इन 3 रिंग रोड पर से हटाए जाएंगे 15+ ट्रैफिक सिग्नल, अब पहले से आसान हो जाएगा सफर

Signal Free Delhi Ring Roads: दिल्ली की सड़कों को ट्रैफिक से मुक्त करने की दिशा में बड़ी योजना पर काम चल रह है. इसके तहत दिल्ली के 3 रिंग रोड को जोड़ने वाले मार्गों पर से ट्रैफिक सिग्नल हटाए जाएंगे, जिससे सड़क सिग्नल फ्री हो जाएगी और सफर आसान हो जाएगा.

Delhi Ring Road Signal Free Project 2026

दिल्ली रिंग रोड सिग्नल-फ़्री प्रोजेक्ट 2026 (Image: Pexels)

दिल्ली जैसे महानगर में एक सबसे बड़ी समस्या भारी ट्रैफिक है, जिससे रोजाना लाखों लोगों को परेशान होना पड़ता है. ट्रैफिक की मार सबसे ज्यादा उन लोगों को झेलनी पड़ती है, जिन्हें रोजाना ऑफिस के लिए निकलना पड़ता है, और 15-20 मिनट के रास्ते को पूरा करने में घंटों बर्बाद करना पड़ जाता है. राजधानी में ट्रैफिक समस्या के कारण न सिर्फ लोगों का वक्त खराब होता है, बल्कि ईंधन खर्च और प्रदूषण भी बढ़ता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस समस्या को खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है, जिसके तहत दिल्ली के तीन प्रमुख रिंग रोड को सिग्नल मुक्त करने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कहां पहुंचा काम?

दिल्ली ट्रैफिक जाम की समस्या में सुधार लाने के दिशा में चल रहा ये काम, तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस योजना में मुद्रिका मार्ग, बाहरी मुद्रिका मार्ग और यूईआर-2 को जोड़ने वाला मार्ग शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, योजना को आगे बढ़ाने के लिए डीसीपी राजीव कुमार से मंजूरी भी मिल चुकी है. अधिकारियों और संबंधित टीम ने हाल में इन मार्गों का निरीक्षण कर मौजूदा ट्रैफिक व्यवस्था और सिग्नलों की स्थिति का जायजा लिया है.

लाला जगत नारायण और भगवान महावीर मार्ग भी होगा सिग्नल फ्री

यूईआर यानी अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 को दिल्ली के तीसरे रिंग रोड के रूप में तैयार किया जा रहा है. इसे मौजूदा रिंग रोड से बेहतर तरीके से जोड़ने के लिए लाल जगत नारायण मार्ग और भगवान महावीर मार्ग को सिग्नल फ्री करने की तैयारी है. माना जा रहा है कि इन दोनों मार्गों को अगले एक से दो महीने में सिग्नल फ्री किया जा सकता है. इतना ही नहीं, कई प्रमुख स्थानों पर यू-टर्न की व्यवस्था की जाएगी, जिससे वाहन लाल बत्ती पर लगने वाले समय से बचेंगे और आगे बढ़ सकेंगे. इतना ही नहीं, इस व्यवस्था से पीक ऑवर में लगने वाले जाम से भी राहत मिल सकेगी.

विज्ञापन

पहले चरण में 10 सिग्नल हट चुके

इस परियोजना को दो चरणों में पूरा करने की योजना बनाई गई है. पहले चरण में नेताजी सुभाष प्लेस से मधुबन चौक के बीच 12 में से 10 ट्रैफिक सिग्नल हटाए जा चुके हैं और अब इस हिस्से में सिर्फ दो सिग्नल बाकी हैं, उन्हें हटाने की तैयारी चल रही है. इन स्थानों में यू-टर्न की व्यवस्था की जाएगी, ताकि यातायात आसान हो सके. वहीं, परियोजना के दूसरे चरण में 5 और सिग्नल हटाने की तैयारी है, जिसके लिए संबंधित विभागों की ओर से जरूरी काम लगभग पूरा कर लिया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे चरण के तहत सेक्टर 23, 24 और 25 चौक के साथ सम्राट अशोक चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर भी सिग्नल हटाने की योजना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ