G20 Summit Langur Cutouts To Prevent Monkey Menace: दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन पर बंदरों के आतंक का खतरा मंडरा रहा है। बंदरों के आतंक को रोकने के लिए सरकार ने अनोखा कदम उठाते हुए लंगूरों को तैनात कर दिया है। इसके अलावा आयोजन स्थल के आसपास 40 ऐसे ट्रेंड लोगों को भी तैनात किया गया है, जो लंगूरों की आवाज निकालकर बंदरों को आयोजन स्थल से दूर रखेंगे।
दरअसल, दिल्ली में बंदरों का आतंक है। G20 में आने वाले विश्वभर के नेताओं को बंदरों के आतंक का सामना न करना पड़े, इसलिए लंगूरों के कटआउट्स लगाए जा रहे हैं। बता दें कि लंगूरों के कटआउट लगाने के पीछे का उद्देश्य बंदरों को डराना है। इससे पहले भी दिल्ली और अन्य शहरों में बंदरों के आतंक से लोगों को बचाने के लिए ऐसा किया जा चुका है।
दिल्ली के प्रगति मैदान में हाल ही में बनाए गए ‘मंडपम्’ में 9 और 10 सितंबर को G20 Summit आयोजन किया जाएगा। दिल्ली सरकार, केंद्र के साथ मिलकर, वैश्विक बैठक से पहले राष्ट्रीय राजधानी को सुंदर बनाने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रही है। तैयारियों के सिलसिले के दौरान लंगूरों के कटआउट देखने को मिले।
जानकारी सामने आई कि लंगूरों के बड़े-बड़े कटआउट्स दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग, कनॉट प्लेस के पास स्थित सेंट्रल रिज क्षेत्र में लगाए गए हैं। ये भी बताया गया कि बंदरों को भगाने के लिए, उन्हें आयोजन स्थल से दूर रखने के लिए लंगूरों के कटआउट्स लगाए जा रहे हैं। कटआउट के अलावा, लंगूरों की आवाज निकालने के लिए प्रशिक्षित 40 कर्मियों को भी तैनात किए जाने की योजना है।
संबंधित खबरें
भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
12 hrs agoदिल्ली में 18 अक्टूबर को कई इलाकों में गायब रहेगी बिजली! देखें शेड्यूल
19 hrs agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
20 hrs ago24 घंटे में 65 से बढ़कर 216 हुआ दिल्ली का AQI, सर्दी से पहले बढ़ा प्रदूषण
21 hrs agoदिल्ली के आनंद पर्वत में DTC बस की चपेट में आने से एक शख्स की मौत, कई घायल
22 hrs agoदिल्ली में इन रूट्स पर 20 अक्टूबर तक मिलेगा भारी जाम, एडवाइजरी जारी
23 hrs agoदिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
1 day agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
1 day ago'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?
1 day agoदिल्ली वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख से ज्यादा नामों की फिर होगी जांच
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines