Delhi Weather Forecast G 20 Summit 2023 : मानसून की बेरुखी और शुष्क मौसम का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है। बुधवार से बदले मौसम के मिजाज का असर शुक्रवार सुबह भी देखने को मिला। शनिवार और रविवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
बूंदाबांदी से मिली राहत
दिल्ली-एनसीआर के आसमान में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं, जिसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली हुई है। शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक के अलावा दफ्तर और अन्य कामों के लिए घरों से निकले लोगों ने उमस से राहत पाई। इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसका भी असर नजर आ रहा है।
3 दिन रहेगी राहत
इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। इतना ही नहीं मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार और रविवार को दिल्ली में बारिश होने के भी आसार हैं।
रविवार को हो सकती है बारिश
गौरतलब है कि दिल्ली के प्रगति मैदान इलाके में जी-20 सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से अलग से पूर्वानुमान जताया गया है। इसके अनुसार, प्रगति मैदान के अंतर्गत आने वाले सम्मेलन स्थल भारत मंडपम और इसके आसपास शनिवार और शुक्रवार को बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा, रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने आसार हैं।
तापमान में हल्की गिरावट
मिली जानकारी अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश का असर शुक्रवार को देखने को मिला है। इसके चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की सी कमी हुई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस लिहाज से राहत है, क्योंकि पिछले दिनों दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था।
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
4 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
14 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
17 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
17 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
19 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
20 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
21 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
22 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines