Delhi News: भारतीय धार्मिक-सांस्कृतिक इतिहास में एक अद्भुत और ऐतिहासिक क्षण दर्ज हुआ है. जब पहली बार देश के 14वें और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ एक वीडियो फिल्म में णमोकार मंत्र का सामूहिक उच्चारण किया. यह अवसर भगवान महावीर के 2552वें निर्वाण महोत्सव के पावन उपलक्ष्य में प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम के प्लेनरी हॉल में आयोजित ‘मेरे महावीर 2.0 मेरा णमोकार’ कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला.
‘मेरा णमोकार’ है फिल्म का शीर्षक
कार्यक्रम का आयोजन भगवान महावीर देशना फाउंडेशन द्वारा किया गया था. फाउंडेशन के निदेशक सुभाष ओसवाल जैन, अनिल कुमार जैन, राजीव जैन और मनोज कुमार जैन ने बताया कि जब महामहिम कोविंद को संस्था द्वारा निर्मित इस वीडियो फिल्म की जानकारी दी गई, तो उन्होंने स्वयं अपनी फैमिली के साथ इसमें सम्मिलित होने की इच्छा प्रकट की. जिसके बाद पहली बार किसी वीडियो फिल्म में भारत के राष्ट्रपति और उनका परिवार किसी धार्मिक भजन में एक साथ सम्मिलित हुआ. इस फिल्म का शीर्षक है मेरा णमोकार, जिसमें णमोकार मंत्र की ध्वनि, अर्थ और महिमा को एक साथ प्रस्तुत किया गया है. कार्यक्रम के दौरान जब यह वीडियो दिखाया गया, तो कार्यक्रम में मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इस वीडियो के निर्माण में सीए राजीव जैन की अहम भूमिका रही.
मंत्र को गुनगुनाने से नई ऊर्जा का हुआ संचार- राम नाथ कोविंद
कार्यक्रम के दौरान पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि ‘इस वीडियो से साक्षात रूप से जुड़कर जो अनुभव हुआ, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. इस मंत्र को गुनगुनाने से हमारे पूरे परिवार में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ.’ वीडियो के लोकार्पण के बाद प्रसिद्ध भजन गायक विक्की डी. पारेख ने जैन भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी. जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. समारोह के समापन पर फाउंडेशन के निदेशक मनोज कुमार जैन ने कहा कि भगवान महावीर के तीन सिद्धांत अहिंसा, अपरिग्रह और आत्मशुद्धि जीवन के मूल मंत्र हैं. हमें इनका पालन करते हुए समाज में शांति और सद्भाव फैलाना चाहिए.’ उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए राजीव जैन (सीए), सुभाष ओसवाल जैन, अनिल कुमार जैन (सीए) प्रदीप जैन, अमीषा जैन,और पूरी टीम को बधाई दी.
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिलता रहेगा 10 फीसदी आरक्षण
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
1 hr agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
3 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
4 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
5 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
7 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
10 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines