पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ बने प्रोफेसर, इस यूनिवर्सिटी में पढ़ाते हुए आएंगे नजर

Delhi News: भारत के पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया धनंजय वाई. चंद्रचूड़ अब प्रोफेसर के रूप में बच्चों को पढ़ाते नजर आएंगे। चंद्रचूड़ ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली में प्रतिष्ठित प्रोफेसर के तौर पर ज्वाइन किया है।

Delhi News, Former CJI Dhananjaya Y. Chandrachud, distinguished professor, दिल्ली न्यूज, धनंजय वाई. चंद्रचूड़

भारत के पूर्व CJI बने प्रोफेसर

विज्ञापन

Delhi News: भारत के पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया धनंजय वाई. चंद्रचूड़ अब प्रोफेसर के रूप में बच्चों को पढ़ाते नजर आएंगे। चंद्रचूड़ ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली में प्रतिष्ठित प्रोफेसर के तौर पर ज्वाइन किया है।

50वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बने थे चंद्रचूड़

पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया चंद्रचूड़ भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश रहे थे। डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल्ली के ही सेंट स्टीफेंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद 1982 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 1986 में अमेरिका के हावर्ड लॉ स्कूल से एलएलएम और डॉक्टरेट इन जूरिडिकल साइंसेज (SJD) की उपाधि प्राप्त की है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान का साथ देने पर तुर्की को फिर लगा झटका, जामिया यूनिवर्सिटी ने भी MOU किया रद्द

बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में की वकालत

पूर्व चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने महाराष्ट्र बार काउंसिल यानी बॉम्बे हाईकोर्ट में वकालत शुरू की। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में वकालक की। फिर 1998 में वरिष्ठ अधिवक्ता और भारत का अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान को सपोर्ट करना तुर्की को पड़ा भारी, JNU ने दिया झटका

अमेरिका यूनिवर्सिटी में रहे विजिटिंग प्रोफेसर

बताया जाता है कि पूर्व चीफ जस्टिस मुंबई यूनिवर्सिटी में कानून के विजटिंग प्रोफेसर रहे हें। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका ओक्लाहोमा यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ में भी विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में भी काम किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ