Delhi Weather: उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों समेत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का कहर जारी है। सोमवार रात घने कोहरे के कारण मंगलवार सुबह कई फ्लाइट्स और ट्रेनें प्रभावित हुईं। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर करीब 40 उड़ानें देरी से चल रही हैं। सुबह 7 बजे तक किसी फ्लाइट के डायवर्जन की सूचना नहीं थी। दिल्ली हवाईअड्डे पर खराब मौसम के कारण करीब 50 घरेलू उड़ानों की रवानगी में देरी; 18 आगमन उड़ानें (घरेलू) भी विलंबित हुईं।
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोहरे की घनी परत मंगलवार सुबह भी बनी रही और इसके परिणामस्वरूप विजिबिलिटी कम हो गई। IMD के मुताबिक, उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच, दिल्ली में सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, पालम में सुबह 8.30 बजे तक न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम क्षेत्र में दृश्यता 50 मीटर और सफदरजंग 200 मीटर दर्ज की गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, कोहरे की जब हल्की परत होती है तो विजिबिलिटी 1,000 मीटर से कम हो जाती है। वहीं, मध्यम कोहरे की परत के बाद विजिबिलिटी 200 और 500 मीटर के बीच होती है और जब यह 200 मीटर से कम होती है तो कोहरा की घनी परत होती है। बहुत घना कोहरा होता है तो विजिबिलिटी 50 मीटर से कम हो जाती है।
कोहरे के कारण ये फ्लाइट्स हुई प्रभावित
राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे और ठंड के कारण कुछ फ्लाइट्स (दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-शिमला, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-चंडीगढ़-कुल्लू) प्रभावित हुई हैं। मंगलवार सुबह 5.30 बजे दिल्ली के पालम में तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सफदरजंग वेधशाला में यह 7.8 डिग्री रहा।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा, जिससे उत्तर भारत में भी ट्रेनें प्रभावित हुईं। शीत लहर और घने कोहरे ने आईजीआई हवाई अड्डे पर नियमित यातायात और सामान्य जनजीवन को भी प्रभावित किया है।
पंजाब, दिल्ली और यूपी में ठंड का कहर
2023 की शुरुआत से घने कोहरे और उसके साथ शीत लहर की स्थिति के कारण तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया है। पूरे पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हवा में उच्च नमी के कारण ठंड बढ़ी है।
कोहरे के कारण उत्तर भारत में कई ट्रेनें लेट हुईं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की देरी के चलते कई यात्रियों को परेशान देखा गया। एक यात्री ने कहा, ‘मैं गोरखपुर जा रहा हूं। कोहरे के कारण मेरी ट्रेन 4-4.5 घंटे लेट चल रही है।’
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कोहरे के कारण नॉर्दन रेलवे की करीब 36 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
अगले दो दिनों तक ऐसी ही रहेगी स्थिति
भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में सतह के पास हल्की हवाओं और उच्च नमी के कारण अगले 2 दिनों के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के घंटों के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। इस क्षेत्र में अगले 3 दिनों तक अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा भी चिंता का कारण हो सकता है।
रविवार को भीषण शीतलहर ने दिल्ली में ठंडक ला दी है। शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान गिरकर 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जनवरी में दो साल में सबसे कम तापमान था।
उधर, दिल्ली लगातार बिगड़ते वायु प्रदूषण की चपेट में है। 418 AQI के साथ एयर क्वालिटी ‘गंभीर’ श्रेणी में आ गई है। दिल्ली सरकार ने 12 जनवरी तक राष्ट्रीय राजधानी में BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल चारपहिया वाहनों के चलने पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया।
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज रात 10 बजे से जंतर-मंतर के 4km के दायरे में बंद रहेगा इंटरनेट
58 mins agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
1 hr agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
2 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
3 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
4 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
5 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 hrs agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
9 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines