Delhi Fire News : राजधानी से आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आई है। साउथ दिल्ली के एक अस्पताल में भीषण आग लग गई, जिससे डॉक्टरों और मरीजों में हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू में जुटी हैं।
Eye7 चौधरी आई सेंटर में लगी आग
लाजपत नगर इलाके के Eye7 चौधरी आई सेंटर में यह घटना घटी है। भीड़भाड़ वाले इलाके में इस अस्पताल की बिल्डिंग स्थित है, जहां से आज सुबह धुआं उठता दिखा, जिससे मरीज और डॉक्टर डर गए। वे आनन-फानन में भागकर अस्पताल के बाहर आए और अपनी जान बचाई। इसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : दिल्ली का पूरा थाना जलकर हुआ खाक, नहीं बचा कोई रिकॉर्ड, सामने आया Video
आग बुझाने में जुटीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
दमकल विभाग को सुबह 11.30 बजे इस घटना की सूचना दी गई। भीषण आग के चलते फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। अब दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए हैं। हालांकि, अभी तक आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है। अब आग बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली के घर में लगी भीषण आग, 2 बहनों की दर्दनाक मौत
सामने आया Video
अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर में आग लगी है और तेजी से फैल रही है। फायर ब्रिगेड के कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस घटना को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग बुझाते दमकल कर्मी दिख रहे हैं।
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
15 mins agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
3 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
4 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
6 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
6 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
13 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
23 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
1 day agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines