Delhi Hospital: शुक्रवार सुबह कड़कड़डूमा में दिल्ली सरकार द्वारा संचालित हेडगेवार अस्पताल में महिला डॉक्टर पर हमला हुआ। एक मरीज के रिश्तेदारों द्वारा एक महिला डॉक्टर के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई। एक रेजिडेंट डॉक्टर ने बताया कि मरीज के रिश्तेदारों ने महिला डॉक्टर पर जूते से हमला किया और उनके साथ मारपीट की है। इस हमले के बाद से डॉक्टर काफी सदमे में है। डॉक्टर के साथ मारपीट के बाद अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है।
क्या है पूरा मामला?
जूनियर डॉक्टर ने मीडिया एजेंसी को बताया कि यह घटना तब हुई जब एक 70 साल के व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। उसको तीन दिनों से हाई ब्लड प्रेशर, सांस लेने में कठिनाई और सीने में दर्द की समस्या थी। इस मरीज को पीड़ित महिला डॉक्टर ने ही अटेंड किया था। मरीज को ईसीजी का सुझाव दिया गया। हालांकि, रेजिडेंट डॉक्टर ने यह भी बताया कि मरीज कथित तौर पर प्रक्रिया के दौरान सहयोग नहीं कर रहा था।
ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार 6000 बच्चों पर कराएगी साइकोलॉजिक टेस्ट, क्या है प्रोजेक्ट अभिषिक्त?
मरीज की मौत पर बवाल
मरीज के सहयोग ना करने के बाद ही इसे गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि व्यक्ति की गंभीर हालत के कारण मरीज को जीटीबी अस्पताल ले जाने के लिए अस्पताल के स्टाफ के एक सदस्य के साथ एक एम्बुलेंस भेजी गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मरीज की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। जीटीबी अस्पताल पहुंचकर सभी टेस्ट किए गए, जिसमें मरीज को मृत घोषित कर दिया गया।
रेजिडेंट डॉक्टर ने कहा कि जब शव को हेडगेवार अस्पताल में लौटाया गया, तो मरीज के रिश्तेदारों ने पहले कथित तौर पर ऑन-ड्यूटी महिला डॉक्टर के साथ मौखिक दुर्व्यवहार किया। इसके साथ ही मारपीट भी की गई। इस घटना के बाद से डॉक्टर सदमे में है। जूनियर डॉक्टर ने आगे कहा कि इस मामले में अब तक अस्पताल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
आपको बता दें कि कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप मर्डर केस के बाद से डॉक्टर्स की सेफ्टी पर कई सवाल उठे। इन दिनों देशभर में डॉक्टर्स की सुरक्षा का मुद्दा लगातार चर्चा का विषय बना है, बावजूद इसके इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Kolkata Rape Murder: ममता सरकार ने डाॅक्टर्स की 99 प्रतिशत मांगें मानी, फिर भी जारी रहेगा आंदोलन, जानें क्यों?
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
5 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
9 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
13 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
14 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
15 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
22 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines