हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Delhi में नकली NCERT किताबों का भंडाफोड़, 5011 किताबें बरामद

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शाहबाद दौलतपुर में छापा मारकर नकली NCERT किताबों के गोदाम का भंडाफोड़ किया. कक्षा 1 से 12 तक की 5011 पायरेटेड किताबें बरामद, गोदाम मालिक अरविंद कुमार गिरफ्तार.

विज्ञापन

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली NCERT किताबों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहबाद दौलतपुर इलाके में एक गोदाम पर छापा मारकर कक्षा 1 से 12 तक की 5011 पायरेटेड किताबें बरामद की हैं. पुलिस ने मौके से गोदाम मालिक अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

क्राइम ब्रांच की ARSC टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहबाद दौलतपुर स्थित एक गोदाम में बड़ी मात्रा में नकली NCERT किताबें स्टोर कर दिल्ली-एनसीआर में बेची जा रही हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारकर गोदाम से हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की हजारों किताबें बरामद कीं.

यह भी पढ़ें;‘मुझे नहीं बनना सब-इंस्पेक्टर, मै कांस्टेबल ही ठीक…’, सब इंस्पेक्टर ने भेजा डिमोशन का लेटर

विज्ञापन

मौके पर बुलाए गए NCERT अधिकारियों ने जांच के बाद पुष्टि की कि बरामद किताबें पायरेटेड हैं. इसके बाद पुलिस ने सभी 5011 किताबें जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

जांच में सामने आया है कि आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और दिल्ली आकर पढ़ाई के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. सफलता नहीं मिलने पर उसने 2022 से नकली NCERT किताबों का कारोबार शुरू कर दिया.

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी इसी तरह के दो मामलों में शामिल रह चुका है. फिलहाल क्राइम ब्रांच इस पूरे पायरेसी सिंडिकेट की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें;दिल्ली पुलिस ने रुद्रप्रयाग डबल मर्डर केस का आरोपी किया गिरफ्तार, मुंबई भागने की फिराक में

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola