दिवाली से पहले दिल्ली-NCR में हवा फिर से दमघोंटू हो गई है, हर साल सर्दियों के बीच राजधानी में एयर पॉल्यूशन एक बड़ी समस्या बन गया है. दिल्ली और आसपास के शहरों में हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है. हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है. प्रदूषण पर काबू पाने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे फेज की पाबंदियां भी लागू कर दी गई हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रदूषण से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है.
IIT दिल्ली में सबसे खराब हवा, AQI 442 पर पहुंचा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार सुबह छह बजे दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई. दिल्ली में सबसे अधिक प्रदूषण IIT दिल्ली के आसपास दर्ज किया गया, जहां AQI 442 तक पहुंच गया. इसके अलावा पंजाबी बाग में 433, मुंडका में 421, रोहिणी में 418 और आरके पुरम में 417 दर्ज किया गया. सोनिया विहार में AQI 414, नजफगढ़ में 413, जबकि बवाना और द्वारका में यह 411 रहा. नरेला में वायु गुणवत्ता सूचकांक 409, पटपड़गंज में 403 और अलीपुर में 402 दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें: दिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले शुरू होगी सर्विस, कब मिलेगी आखिरी ट्रेन?
वहीं, चांदनी चौक और मंदिर मार्ग में AQI 397, जेएनयू में 393, बुराड़ी और सरदार पटेल मार्ग पर 392 दर्ज किया गया. आया नगर में 383, मथुरा रोड पर 382, नांगलोई में 364 और आईजीआई एयरपोर्ट पर 340 रहा. लोधी रोड और आनंद विहार में 278 और 276 के बीच AQI दर्ज किया गया.
नोएडा में भी बिगड़े हालात, आसमान में छाई धुंध
दिल्ली के साथ नोएडा में भी प्रदूषण का असर साफ दिखाई दे रहा है. यहां सबसे खराब स्थिति सेक्टर-62 की रही, जहां AQI 415 दर्ज किया गया. इसके अलावा सेक्टर-116 में 287, सेक्टर-125 में 281, सेक्टर-39 में 267, सेक्टर-110 में 257 और सेक्टर-1 में 251 रहा. नोएडा के सेक्टर-150 में AQI 230 पर रहा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3, जानिए किन-किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?
CAQM ने लागू किया GRAP-3, आगे बिगड़ सकते हैं हालात
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की उपसमिति ने 6 नवंबर को तत्काल प्रभाव से GRAP-3 की सख्त पाबंदियां लागू करने का फैसला लिया था. आपको बता दें कि CAQM AQI 201 से 300 के बीच होने पर पहला चरण लागू करता है, वहीं, 301 से 400 के बीच दूसरा चरण और 401 से 450 के बीच तीसरा चरण लागू किया जाता है. AQI 450 से ऊपर पहुंचने पर सबसे सख्त चौथा चरण लागू होता है.
संबंधित खबरें
एक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
2 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
3 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
4 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
4 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
15 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
18 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
20 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
22 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने CM रेखा से क्यों की 100 करोड़ के राहत कोष की मांग?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines