Delhi police STF encounter Maya gang leader Sarita Vihar: दिल्ली के पॉश इलाकों में शुमार सरिता विहार से बड़ी खबर आ रही है. यहां पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद पकड़ा है. बताया जा रहा है कि ये कुख्यात गैंग ‘माया’ का सरगना है. पकड़े गए बदमाश का नाम सागर उर्फ माया है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह बॉलीवुड फिल्म Shootout at Lokhandwala फिल्म से काफी प्रभावित था. मूवी के माया नाम के कैरेक्टर से ही प्रेरित होकर वह माया भाई बनना चाहता था. उस पर लूटपाट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य संगीन धाराओं में 8 मामले दर्ज हैं.
लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा, गुप्त सूचना मिलने के बाद हुआ अरेस्ट
दिल्ली पुलिस की साऊथ ईस्ट जिले की STF ने उसे पकड़ा है. माया अमर कॉलोनी एरिया का में वांटेड बदमाश है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था. पुलिस अधिकारियों के अनुसार बीती रात उसके सरिता विहार इलाके में होने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद एसटीएफ की टीम बनाकर उसे पकड़ने की योजना बनाई गई.
पुलिस टीम को देख उन पर गोलियां चलाने लगा माया
पुलिस की टीम माया की लोकेशन पर पहुंची तो वह पुलिस टीम को देखकर पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने लगा. किसी तरह जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने माया को काबू किया. माया गोली लगने से घायल हुआ है, पुलिस के अनुसार माया का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया है, उसकी हालत स्थिर है.
दिवाली पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी प्लानिंग, हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर करता था पोस्ट
पुलिस के अनुसार माया और उसके गैंग के लोग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वह आए दिन पिस्टल और अन्य हथियारों के साथ इलाके में अपना दबदबा बनाने के लिए फोटो पोस्ट करते हैं. माया गैंग दिवाली पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर-दबोचा. पुलिस अब उसके फरार साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में अब रात 12 बजे तक बजा सकेंगे लाउडस्पीकर, CM रेखा गुप्ता ने इस तारीख तक दी छूट
संबंधित खबरें
दिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
29 mins agoदिल्ली में आज रात 10 बजे से जंतर-मंतर के 4km के दायरे में बंद रहेगा इंटरनेट
2 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
3 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
4 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
5 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
5 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
6 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
7 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
8 hrs agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines