दिल्ली में अब रात 12 बजे तक बजा सकेंगे लाउडस्पीकर, CM रेखा गुप्ता ने इस तारीख तक दी छूट

Delhi News: सोमवार 22 सितंबर से नवरात्र शुरुआत हो गई हैं. इसके बाद अक्टूबर माह में देश भर में दशहरा, दीपावली समेत कई अन्य त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाये जाएंगे. दिल्ली सरकार ने अब रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने की अवधि को 12 बजे तक बढ़ा दिया है.

Delhi News, Delhi Latest News, Diwali, Navratri, Delhi Government, DJ, Loudspeaker, Ramlila, CM Rekha Gupta, Delhi CM, दिल्ली न्यूज, दिल्ली ताजा खबर, दीवाली, नवरात्र, दिल्ली सरकार, डीजे, लउडस्पीकर, रामलीला, सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली सीएम

सीएम रेखा गुप्ता

विज्ञापन

Delhi News: इस साल सितंबर महीने से त्योहार शुरुआत हो गई है. सोमवार 22 सितंबर से नवरात्र भी शुरू हो गए हैं. इसके बाद अक्टूबर माह में देश भर में दशहरा, दीपावली समेत कई अन्य त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाये जाएंगे. नवरात्र के साथ-साथ अन्य त्यौहारों पर भी काफी बड़े स्तर पर लाउडस्पीकर और डीजे का प्रयोग किया जाता है. त्योहारों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अब रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने की अवधि को 12 बजे तक बढ़ा दिया है. यह छूट 22 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक लागू रहेगी.

22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक दी गई छूट

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ‘आज, 22 तारीख से, जो लोग अपने त्योहार, रामलीला, दुर्गा पूजा मनाने वाले हैं, वे अपने त्योहारों के लिए संगीत और लाउडस्पीकर का इस्तेमाल रात 10 बजे की बजाय रात 12 बजे तक कर सकते हैं। यह कानून आज से लागू हो गया है और 3 अक्टूबर तक चलेगा। मैं सीएम रेखा गुप्ता का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने धार्मिक आयोजनों की पवित्रता को समझते हुए यह आदेश पारित किया है.’

Advertisment

22 सितंबर से शुरू हो गए नवरात्र

राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में लोग रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर बजा सकते हैं. सितंबर माह में 22 यानि सोमवार से से नवरात्र भी शुरू हो गए हैं. ऐसे में त्योहारों को देखते हुए दिल्ली दिल्ली सरकार ने रात में लाउडस्पीकर बजाने के समय की अवधी को बढ़ाया गया है. दिल्ली सरकार ने यह छूट 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक लागू की गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ