दिल्ली के सरिता विहार में एनकाउंटर, 'माया गैंग' का सरगना घायल

Delhi police STF encounter Maya gang leader Sarita Vihar: पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश माया और उसके गैंग के लोग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वह आए दिन पिस्टल और अन्य हथियारों के साथ इलाके में अपना दबदबा बनाने के लिए फोटो पोस्ट करते हैं. माया गैंग दिवाली पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर-दबोचा. पुलिस अब उसके फरार साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

Encounter

दिल्ली में एनकाउंटर

Delhi police STF encounter Maya gang leader Sarita Vihar: दिल्ली के पॉश इलाकों में शुमार सरिता विहार से बड़ी खबर आ रही है. यहां पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद पकड़ा है. बताया जा रहा है कि ये कुख्यात गैंग ‘माया’ का सरगना है. पकड़े गए बदमाश का नाम सागर उर्फ माया है.

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह बॉलीवुड फिल्म Shootout at Lokhandwala फिल्म से काफी प्रभावित था. मूवी के माया नाम के कैरेक्टर से ही प्रेरित होकर वह माया भाई बनना चाहता था. उस पर लूटपाट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य संगीन धाराओं में 8 मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन

लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा, गुप्त सूचना मिलने के बाद हुआ अरेस्ट

दिल्ली पुलिस की साऊथ ईस्ट जिले की STF ने उसे पकड़ा है. माया अमर कॉलोनी एरिया का में वांटेड बदमाश है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था. पुलिस अधिकारियों के अनुसार बीती रात उसके सरिता विहार इलाके में होने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद एसटीएफ की टीम बनाकर उसे पकड़ने की योजना बनाई गई.

पुलिस टीम को देख उन पर गोलियां चलाने लगा माया

पुलिस की टीम माया की लोकेशन पर पहुंची तो वह पुलिस टीम को देखकर पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने लगा. किसी तरह जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने माया को काबू किया. माया गोली लगने से घायल हुआ है, पुलिस के अनुसार माया का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया है, उसकी हालत स्थिर है.

विज्ञापन

दिवाली पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी प्लानिंग, हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर करता था पोस्ट

पुलिस के अनुसार माया और उसके गैंग के लोग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वह आए दिन पिस्टल और अन्य हथियारों के साथ इलाके में अपना दबदबा बनाने के लिए फोटो पोस्ट करते हैं. माया गैंग दिवाली पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर-दबोचा. पुलिस अब उसके फरार साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ