Delhi Encounter News: दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में एनकाउंटर में एक इनामी बदमाश मारा गया है, जो मर्डर और लूट के कई केसों में वांटेड भी था. दिल्ली पुलिस और गुरुग्राम पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में बदमाश का एनकाउंटर किया, जिसका नाम भीम सिंह जोरा था और वह नेपाल का रहने वाला था. एक लाख का इनामी था और वह जंगपुरा में डॉक्टर पॉल के मर्डर और गुरुग्राम में BJP नेता के यहां चोरी के मामले में वांटेड था.
BJP नेता के घर 22 लाख चुराने का मामला
दक्षिणी पूर्वी दिल्ली पुलिस और गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, नेपाल मूल के कुख्यात बदमाश भीम जोरा पर गुरुग्राम में BJP महरौली की जिला अध्यक्ष ममता भारद्वाज के घर पर 22 लाख की चोरी करने का आरोप था. डॉक्टर पॉल की हत्या के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम रखा था. मंगलवार अलसुबह गुरुग्राम और दिल्ली पुलिस की उससे साउथ दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में मुठभेड़ हो गई. ऑपरेशन लगभग 12:20 बजे शुरू हुआ.
गुरुग्राम में एनकाउंटर, सब इंस्पेक्टर घायल, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली
बरामद हुआ हथियारों-औजारों से भरा बैग
पुलिस टीम को देखते ही उसने और उसके एक साथी ने फायरिंग शुरू कर दी. भीम जोरा ने 6 राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने 5 राउंड फायरिंग की, जिसमें भीम घायल हो गया. पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया. भीम के खिलाफ गुरुग्राम, बेंगलुरु, गुजरात और दिल्ली हत्या, डकैती और चोरी के 6 दर्ज थे. पुलिस ने उसकी तलाश में मुखबिर लगाए थे, जिन्होंने बीती रात पुलिस को सुराग दिया.
वहीं एनकाउंटर के बाद पुलिस ने भीम सिंह से पिस्तौल, जिंदा कारतूस, खाली कारतूस और घर में सेंध लगाने के औजारों से भरा बैग बरामद किया. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में गुरुग्राम क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा भी बाल-बाल बच गए. वहीं पुलिस अब उसके साथी की तलाश कर रही है, जो मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया.
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
6 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
20 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
23 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines