El Nino Effect Delhi Weather heat record break: मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के साथ उमस का दौर भी जारी है। इस बीच सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के भी पार चला गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.3 दर्ज किया गया। इसके साथ ही दिल्ली में गर्मी और तापमान का 14 वर्षों का रिकॉर्ड भी टूट गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, उमस और गर्मी के बीच दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक रहा। 14 वर्ष पहले 2009 और फिर 2022 में भी सितंबर में इसके आसपास ही अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में बारिश नहीं होने के पीछे अल नीनो के प्रभाव को एक प्रमुख कारण माना जा सकता है। प्रशांत महासागर में पेरू के समीप समुद्री तट के गर्म होने के बाद जो स्थिति पैदा होती है, उसे अल-नीनो कहा जाता है।
दरअसल, समुद्र का तापमान और वायुमंडलीय परिस्थितियों में जो परिवर्तन होता है, उसे अल नीनो कहा जाता है। इसके चलते समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ज्यादा हो जाता है और इसका असर देश-दुनिया में असमय बारिश, सूखा समेत अन्य बदलाव देखने को मिलते हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, इससे पहले 16 सितंबर, 1938 को देश की राजधानी दिल्ली में सितंबर महीने में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिला।
उधर, मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को आंशिक तौर पर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान गर्जन के साथ दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
Weather Update Today : दो दिनों तक इन राज्यों में होगी अच्छी बारिश, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
दिल्ली-एनसीआर में उमस और गर्मी के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक भी बढ़ा हुआ है। इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राजधानी का एक्यूआइ 136 दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि बारिश का दौर इसी तरह थमा रहा तो इसमें और इजाफा होगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
1 hr agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
2 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
5 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
8 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
9 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
10 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
11 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
11 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines