Delhi Assembly Election 2025 Results Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अब तक 43 और आम आदमी पार्टी (AAP) ने 21 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। हालांकि बीजेपी ने इस बार प्रचंड बहुमत हासिल कर 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर कब्जा जमाया है, लेकिन इस चुनाव में कई सीटें ऐसी रहीं, जहां बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। ऐसी ही एक सीट रही- संगम विहार…जिस पर सबकी नजर थी। इस सीट पर बीजेपी और आप के बीच काफी टफ फाइट देखने को मिली है। बीजेपी ने सिर्फ 344 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। संगम विहार सीट पर आप ने लगातार तीसरी बार मौजूदा विधायक दिनेश मोहनिया को टिकट दिया था। मोहनिया यहां से 2015 और 2020 में जीत हासिल कर चुके हैं। वहीं, बीजेपी ने चंदन कुमार चौधरी और कांग्रेस ने हर्ष चौधरी पर दांव खेला था।
इस बार दिनेश मोहनिया को 53705, चंदन कुमार चौधरी को 54049 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष चौधरी 15863 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे। दिनेश मोहनिया की गिनती आप के शुरुआती नेताओं में होती है। चंदन चौधरी भी बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। इससे पहले वे दो बार के AAP विधायक दिनेश मोहनिया को टक्कर दे चुके हैं। संगम विहार सीट पर पिछले चुनावों में आप ने बड़ी जीत हासिल की थी। दिनेश मोहनिया को 75345 वोट मिले थे। मोहनिया 42 हजार से अधिक वोटों से जीते थे। जदयू के शिवचरण लाल गुप्ता को 32823 और बसपा के सुरेश चौधरी को 2932 वोट मिले थे।
करोड़पति हैं चंदन चौधरी
चुनावी हलफनामे के मुताबिक चंदन कुमार चौधरी 44 साल के हैं और उनकी शैक्षिक योग्यता Graduate है। उनके खिलाफ 5 मामले दर्ज हैं, उनकी कुल संपत्ति 3.9 करोड़ रुपये है। उनके खिलाफ कोई देनदारी बाकी नहीं है। चौधरी बिजनेसमैन और सोशल वर्कर भी हैं। 2022 में उन्होंने दिल्ली नगर निगम का चुनाव जीता था। वे संगम विहार A वार्ड नंबर 163 से जीतकर आए थे।
यह भी पढ़ें:Delhi Elections Result: चौधरी जुबैर अहमद कौन? सीलमपुर से हासिल की 42 हजार वोटों से जीत
संबंधित खबरें
सौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 hr agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
11 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
13 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
18 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
19 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines