Delhi NCR Earthquake: 17 फरवरी की सुबह अचानक से पूरी धरती हिलने लगी। सुबह करीब 5 बजकर 45 मिनट पर भूकंप के तेज झटकों से धरती कांपने लगी, दरवाजे-खिड़की हिलने लगी और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र दिल्ली के आस-पास ही है। दरअसल धरती से 5 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र मिला है। इस एक झटके से ही पूरी दिल्ली और उसके आसपास के सभी अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। इसी बीत सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बैठे एक यात्री ने आपबीती सुनाई। आइए जानते हैं कि उसे कैसा लगा और उस समय उसने क्या किया।
कम समय में तेज थी स्पीड
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बैठे एक व्यक्ति ने बताया कि भूकंप टाइमिंग तो बहुत कम थी, लेकिन स्पीड बहुत तेज थी। उसने बताया कि एक पल को तो ऐसा लगा कि नीचे से कोई ट्रेन निकलकर जा रही है। धर-धर-धर-धर करके हमें लगा कि हमें तो लगा कोई ट्रेन स्पीड में आई है। कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है ये।
यह भी पढ़ें: Delhi NCR Earthquake: भूकंप के झटके कितने थे गंभीर? जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?
कितने खतरनाक थे भूकंप के झटके
आप इस बात का अंदाजा इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं कि भूकंप के झटके कितने खतरनाक थे।
कुछ ही पलों में भूकंप के डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल पड़े। हिलती बिल्डिंग देख लोगों को डर लगने लगा।
दहशत में लोग
दिल्ली एनसीआर में आए भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों में दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र धौला कुआं था। यही वजह रही कि धरती इतनी तेज-तेज हिलती हुई महसूस हुई। लोग घर से बाहर आ गए।
यह भी पढ़ें: Earthquake क्यों आता है और क्या है इसके पीछे की वजह? दिल्ली-NCR में लगे जोरदार झटके
संबंधित खबरें
दिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 min agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
2 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
4 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
16 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
17 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
20 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
23 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
1 day ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines