Dwarka Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को गुरुग्राम से द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। जिसके बाद यह देश का पहला एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बन गया। इसके शुरू होने से NCR में गुरुग्राम की कनेक्टविटी बढ़ने की बात की गई। जिसके लिए गुरुग्राम के 30 से 35 नए सेक्टर और 50 गांवों को फायदा मिला। हालांकि, इस एक्सप्रेसवे का दिल्ली की तरफ का हिस्सा उस समय बनकर तैयार नहीं हुआ था, जिस पर तेजी से काम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही इस हिस्से को पूरा कर लिया जाएगा। जानिए एक्सप्रेसवे पर बचा हुआ काम कब तक पूरा किया जाने की संभावना है।
कहां तक पहुंचा बाकी का काम?
राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सफर वाले लोग बहुत दिनों से इस एक्सप्रेसवे के पूरी तरह से चालू होने का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल के आखिर तक द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली वाला हिस्सा भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा, IGI एयरपोर्ट तक के लिए बनाई जा रही टनल का काम भी लगभग पूरा हो चुका है।
एयरपोर्ट के लिए अभी कहां से जाती हैं गाड़ियां?
अभी में एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए गाडियों को दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे होकर गुजरना पड़ता है। जैसे ही यह टलन चालू हो जाएगी, इससे एयरपोर्ट की दूरी कम होगी, जिससे सफर में लगने वाला समय भी कम होगा। इन टनल के खुलने से द्वारका एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक करीब 30 फीसदी तक कम हो जाएगा। इसके अलावा, गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर टोल प्लाजा का काम अगले महीने तक पूरा होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: Noida Airport से जुड़ेगा Ganga Expressway, जानें कितने जिलों को फायदा?
द्वारका एक्सप्रेसवे बारे में
इस एक्सप्रेसवे पर टनल, अंडरपास, फ्लाईओवर, फ्लाईओवर के ऊपर से एक फ्लाईओवर बनाया गया है। जिससे दिल्ली से गुरुग्राम तक का सफर भी सिर्फ 25 मिनट में पूरा किया जा सकता है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में 9 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। इससे दिल्ली से गुरुग्राम तक का सफर काफी आसान हो गया है। आपको बता दें कि अभी जिस हिस्से का निर्माण किया जा रहा है, वह 10.1 किलोमीटर हिस्सा दिल्ली में है।
ये भी पढ़ें: Upcoming Expressways: भारत में ये 5 एक्सप्रेसवे खुलने को तैयार, 24 घंटे के बजाय 12 घंटे में पूरा होगा सफर
संबंधित खबरें
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
1 hr agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
2 hrs agoप्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
9 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
17 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
18 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
23 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
23 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
1 day ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
1 day agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines