---विज्ञापन---

DUSU चुनाव में ABVP ने 4 में से 3 पद जीते, जानें कौन बना अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और सचिव

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने 4 में से 3 पदों पर शानदार जीत दर्ज कर अपना दबदबा साबित कर दिया है. जानिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर किस-किस उम्मीदवार ने बाजी मारी.

---विज्ञापन---

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. इस बार के छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का दबदबा देखने को मिला है. एबीवीपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार मुख्य पदों में से तीन पर बड़ी जीत हासिल की है. वहीं, एक पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने कब्जा जमाकर सभी को चौंका दिया. छात्र संघ के सबसे प्रमुख यानी अध्यक्ष पद पर ABVP के उम्मीदवार यश दबास ने जीत दर्ज की है. मतगणना के आखिरी राउंड के बाद आए आंकड़ों के अनुसार, अध्यक्ष पद के मुकाबले में ABVP के यश डबास को कुल 24,576 वोट मिले. उन्होंने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के प्रत्याशी विजय शंकर मीणा को मात दी, जिन्हें 22,523 वोट हासिल हुए. दोनों के बीच का मुकाबला काफी करीबी रहा, लेकिन अंत में यश डबास ने बढ़त बनाए रखते हुए जीत अपने नाम की.

DUSU President Power: दिल्ली यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष को क्या मिलते हैं अधिकार और कितनी होती है सैलरी?

---विज्ञापन---

“यह राष्ट्रवाद और संगठन की ताकत की जीत”

जीत के बाद यश डबास ने छात्रों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत सामाजिक समरसता, राष्ट्रवाद और संघ की सामूहिक ताकत की जीत है. उन्होंने कहा, “पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) से लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) तक के सभी शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने हमारी इस जीत को सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात मेहनत की है. इस चुनाव में एनएसयूआई (NSUI) का पूरी तरह सफाया हो गया है.” डबास ने आगे कहा कि पिछली बार भी विद्यार्थी परिषद ने 3-1 से जीत हासिल की थी और इस बार भी 3-1 से जीत दर्ज की है. उन्होंने विश्वास जताया कि अगली बार संगठन 4-0 से पूरी सीटें जीतेगा.

हॉस्टल और पीजी का सेफ्टी ऑडिट होगी पहली प्राथमिकता

अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष यश डबास ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा उनके लिए सबसे अहम मुद्दा है. उन्होंने सत्य निकेतन में हुए हालिया हादसे का जिक्र करते हुए कहा, “सत्य निकेतन में जो दुखद हादसा हुआ, हम सभी उसके गवाह हैं. हम नहीं चाहते कि भविष्य में किसी भी छात्र के साथ ऐसी अप्रिय घटना दोबारा हो. इसलिए हमारी सबसे पहली प्राथमिकता हर कॉलेज, हॉस्टल और पीजी (पेइंग गेस्ट) का पुख्ता सेफ्टी ऑडिट कराना होगी.”

---विज्ञापन---

सचिव और संयुक्त सचिव पद पर भी ABVP का कब्जा

अध्यक्ष के अलावा सचिव और संयुक्त सचिव पद पर भी ABVP के प्रत्याशियों ने परचम लहराया है.

  • सचिव पद: ABVP की रिया छाबड़ी ने सचिव पद पर जीत हासिल की है.
  • संयुक्त सचिव पद: संयुक्त सचिव के पद पर भी ABVP के लक्ष्यराज ने बाजी मारी है.

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत

इस चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर उपाध्यक्ष पद पर देखने को मिला. छात्र संगठनों के कड़े मुकाबले के बीच निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन ने बड़ी जीत दर्ज की. दीपांशु शौकीन को कुल 30,634 वोट मिले और उन्होंने भारी अंतर से जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया.

---विज्ञापन---

चार में से तीन सीटों पर कब्जा जमाकर ABVP ने कैंपस में अपना दबदबा एक बार फिर साबित कर दिया है. नतीजों के ऐलान के साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस में जश्न का माहौल शुरू हो गया है. छात्र ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते और गुलाल उड़ाते नजर आ रहे हैं.

‘ये कैसी गुंडागर्दी…’, DUSU चुनाव में हुड़दंग पर भड़का दिल्ली हाईकोर्ट; DU और पुलिस को लगाई फटकार

---विज्ञापन---

First published on: Sep 19, 2026 04:25 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola