हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

DUSU का चुनाव प्रचार थमा, कल पड़ेंगे वोट , ABVP और NSUI में कड़ी टक्कर

विज्ञापन

DUSU Elections 2023 : कोरोना के चार साल बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके लिए चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इसके लिए दिल्ली पुलिस भी पूरी तरह से तैयार है। 22 सितम्बर को यूनीवर्सिटी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और उप सचिव पदों के लिए चुनाव होने जा रहे हैं।

KYS के कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान

इसके अलावा, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एबीवीपी और एनएसयूआई ने परिसर को पैम्फलेट और पोस्टरों से भर दिया और क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने नगर निगम के कार्यकर्ताओं के साथ ‘सफाई अभियान’ चलाया। इसके अलावा उन्होंने मुख्य प्रतिद्वंदियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। बता दें कि DUSU के नए लीडर्स का चुनाव 22 सितंबर को 52 विश्वविद्यालयों के छात्र करेंगे।

छात्रों ने एबीवीपी उम्मीदवारों को रक्षा सूत्र बांधा

समर्थन जुटाने के लिए एबीवीपी का प्रयास कॉलेज परिसरों, छात्रावासों और घर-घर जाकर बातचीत के माध्यम से छात्रों के साथ अपना घोषणापत्र साझा करना है। छात्रों ने एबीवीपी उम्मीदवारों को रक्षा सूत्र बांधा और और इसके साथ ही उन्होंने, उनकी जीत की कामना की।इस दौरान एनएसयूआई उम्मीदवारों ने 15 स्कूलों का भी दौरा किया और छात्राओं के लिए कई योजनाओं की बात कही।

छात्रों के कल्याण के लिए करें वोट

वामपंथी झुकाव वाले अखिल भारतीय छात्र संघ ने स्कूलों और कॉलेजों का दौरा किया और उसके चार उम्मीदवारों ने जोर देकर कहा कि वे छात्रों के कल्याण के लिए वोट करें, और पैसे के लालच में न आएं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें