Dussehra 2024: अगर आप दशहरा 2024 मेला या पुतला दहन देखने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरसअल, दिल्ली-NCR में पुतला दहन को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें बताया गया है कि एनसीआर के कई मुख्य मार्गों को बंद किया गया है और कुछ डायवर्ट रहेंगे।
पुलिस के अनुसार नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर अगर आप कालिंदी बॉर्डर होकर दिल्ली जा रहे हैं, तो आपको चरखा गोल चक्कर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर से दिल्ली जाना होगा। इसी तरह लालकिला के आसपास पुतला दहन के चलते वाहनों को दिल्ली गेट से रिंग रोड पर मोड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें: रतन टाटा की अंतिम यात्रा में शांतनु को पुलिस ने रोका? जानिए क्या है वीडियो की सच्चाई
नोएडा की ये सड़कें रहेंगी बंद
नोएडा की बात करें तो यहां सेक्टर 12, सेक्टर 22, सेक्टर 56 से स्टेडियम की ओर स्टेडियम चौक तक सड़क बंद रहेगी। इसके अलावा सेक्टर 10, सेक्टर 21 यू-टर्न से स्टेडियम की ओर सेक्टर 12 सेक्टर 22,सेक्टर 56 तिराहा तक वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी। वहीं, सेक्टर 8, सेक्टर 10, सेक्टर 11, सेक्टर 12 चौक से स्टेडियम चौक होकर मोदी मॉल चौक तक, सेक्टर 31, सेक्टर 25 चौक से सेक्टर 21, सेक्टर 25 मोदी मॉल चौक होकर स्टेडियम चौक तक सड़क बंद रहेगी।
नोएडा की इन सड़कों को किया गया डायवर्ट
नोएडा ट्रॅफिक पुलिस के अनुसार रजनीगंधा चौक की ओर से सेक्टर 12, 22, 56 तिराहा की ओर होकर जाने वाले वाहन सेक्टर-10, 21 यू-टर्न से जलवायु विहार चौक से निठारी होकर सेक्टर 31,25 चौक पर भेजा जाएगा। इसी तरह डीएम चौक व जलवायु विहार चौक से मोदी मॉल चौक जानें वाले, एडॉब रिलायंस चौक की ओर जाने वाला यातायात जलवायु विहार चौक से निठारी,सेक्टर 31,25 चौक जानें वाले वाहनों को एनटीपीसी और गिझौड़ होते हुए भेजे जाएंगे।
ये भी पढ़ें: मुबारक हो, आपको बेटा हुआ है…अस्पताल में कहना बैन, जानें कहां और क्यों नियम लागू?
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
5 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
7 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
10 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
11 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
12 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
13 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
14 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
20 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines