डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने दिल्ली-एनसीआर में बड़ी कार्रवाई की है और अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. यह कार्रवाई 21 से 23 अक्टूबर तक की गई है. इस दौरान ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री और सप्लाई चैन को निशाना बनाकर बड़ी मात्रा में नशा बरामद किया गया.
DRI की तरफ से ग्रेटर नोएडा में एक फार्महाउस पर छापा मारा गया और 11.40 किलो एम्फेटामाइन और 110 किलो से ज्यादा केमिकल बरामद किया है, जिनका इस्तेमाल नशा बनाने के लिए किया जाता है. कार्रवाई में गिरोह के मुख्य सरगना को गुरुग्राम से पकड़ा गया, जिसके पास से 1.33 किलो एम्फेटामाइन बरामद हुई.
इसके बाद पश्चिमी दिल्ली में एक गोदाम पर भी छापा मारा गया. यहां भीड़भाड़ और संकरी गलियों के कारण टीम को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद DRI और दिल्ली पुलिस ने मिलकर सफल कार्रवाई की है. इस जगह से 7.79 किलो कोकीन, 1.87 किलो हेरोइन, 3.54 किलो एम्फेटामाइन, 2 किलो गांजा और कैश 37 लाख रुपये मिला.
कुल मिलाकर 108.81 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का नशा और 115 किलो से ज्यादा केमिकल जब्त किए गए. कार्रवाई के दौरान 26 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है.
यह भी पढ़ें: फाइव स्टार होटल में पालथी मारकर डिनर कर रही थी महिला, मैनेजर के टोकने पर छीड़ी बहस, वायरल हुआ वीडियो
इससे पहले दिल्ली में जब्त की गई ड्रग्स की बड़ी खेप को नष्ट किया गया था. 29 सितंबर को दिल्ली पुलिस द्वारा 1,847 किलोग्राम ड्रग्स को नष्ट कर दिया गया. नष्ट की गई ड्रग्स की कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है. उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना, पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा, विशेष आयुक्त क्राइम ब्रांच देवेश चंद्र श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में ड्रग्स को नष्ट किया गया. विशेष आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया था कि दक्षिण-पूर्वी, उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी जिला के अलावा अपराध शाखा की ओर से जब्त 1,729.687 किग्रा गांजा, 92.70 किग्रा चरस, 3.726 किग्रा हेरोइन, 189 ग्राम कोकीन, 215.640 ग्राम एम्फेटामाइन, 20.50 किग्रा ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम टैबलेट को नष्ट किया गया
संबंधित खबरें
GRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
8 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
13 hrs agoदिल्ली-NCR में में GRAP-1 लागू, जानें किन-किन चीजों पर लगा बैन?
14 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को मिली बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने किया रिहा
14 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
16 hrs agoदिल्ली में घर का सुनहरा मौका, 14.95 लाख से शुरू फ्लैट, मिल रही 25% छूट
16 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
17 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
17 hrs agoद्वारका में CM रेखा गुप्ता ने दिया बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश
19 hrs ago'CM की मीटिंग को प्रायोरिटी दें', दिल्ली सरकार का अधिकारियों को निर्देश
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines