फाइव स्टार होटल में पालथी मारकर डिनर कर रही थी महिला, मैनेजर के टोकने पर छीड़ी बहस, वायरल हुआ वीडियो

Viral Video Of Taj Hotel: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. श्रृद्धा शर्मा नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे होटल ताज में बैठकर खाना खा रही थी. दरअसल, महिला पालकी मारकर खाना खा रही थी इसलिए होटल वालों ने उसे टोक दिया था.

Shradha Sharma video viral

Viral Video Of Taj Hotel: सोशल मीडिया पर इन दिनों ताज होटल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला यह दावा कर रही है कि होटल मैनेजर ने उसे डिनर टेबल पर पालथी मारकर बैठने के लिए टोका है. महिला का कहना है कि वह मेहनत से कमाए पैसों से होटल में डिनर करने आई थी, लेकिन एक सरल और स्वाभाविक मुद्रा में बैठ कर खाना खाने पर उसे अपमानित महसूस कराया गया, वो भी इतने बड़े होटल में.

विज्ञापन

महिला ने वीडियो में क्या कहा?

दरअसल, इस महिला का नाम श्रृद्धा शर्मा है जिसने अपने एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कहा कि क्या मेरी गलती सिर्फ इतनी है कि मैं पालथी मारकर बैठी हूं? मैंने किसी को परेशान नहीं किया, सिर्फ आराम से बैठी थी. उनका यह वीडियों काफी यूजर्स तक पहुंच गया है और इसको लेकर अब एक नई बहस छिड़ गई है.

विज्ञापन

पालथी मारकर बैठने पर मैनेजर ने टोका

बता दें कि बड़े और फाइव स्टार होटलों में खाना खाने के कुछ नियम होते हैं जो काफी पुराने है. जैसे कि कैसे कपड़े पहनने हैं, कैसा बिहेवियर रखना है और ये भी कि आपको वहां कैसे बैठकर खाना खाना है. श्रृद्धा जो पालथी मारकर कुर्सी पर बैठी थी और खाना खा रही थी होटल के मैनेजर ने उसे इस तरीके से बैठने पर टोक दिया.

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बहस छिड़ गई है.
कई यूजर्स ने महिला का समर्थन करते हुए कहा कि होटल का काम ग्राहकों को सुविधा देना है, न कि उनके बैठने के तरीके पर रोक लगाना या सिखाना है.

विज्ञापन

एक यूजर ने लिखा ‘अब ताज होटल में यह भी बताया जाएगा कि कैसे बैठना है? लोग अपने पैसों से आते हैं ताकि आराम से खाना खा सकें, न कि नियमों में जकड़े जाएं.’ वहीं कुछ यूजर्स ने होटल प्रबंधन का पक्ष लेते हुए कहा कि लक्जरी होटल्स में डाइनिंग एटीकेट्स का ध्यान रखना भी आवश्यक होता है, क्योंकि वहां एक तय डेकोरम और ब्रांड वैल्यू को बनाए रखना होता है.

होटल प्रबंधन ने नहीं दिया कोई जवाब

फिलहाल, ताज होटल प्रबंधन की ओर से इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हालांकि, यह घटना लोगों के बीच ग्राहक अधिकार बनाम होटल पॉलिसी की बहस को फिर से जिंदा कर चुकी है. कई लोगों का कहना है कि जब ग्राहक किसी सेवा के लिए भुगतान करता है, तो उसे अपनी सुविधा और संस्कृति के अनुसार व्यवहार करने की आजादी होनी चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ