Delhi News: राजधानी दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर 3 दशाकों बाद डबल-डेकर बसों की वापसी हो सकती है। इसके लिए दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन द्वारा तैयारी की जा रही है। कॉर्पोरेशन द्वारा दिल्ली की सड़कों पर इसे लेकर परीक्षण करने की भी तैयारी कर रहा है, ताकि जाना जा सकें कि डबल-डेकर बसें दिल्ली की सड़कों पर कितनी सुरक्षित और कारगर साबित हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि इस बार इन डबल-डेकर बसें इलेक्ट्रिक अवतार में सामने आएंगी। अशोक लीलैंड द्वारा निर्मित ऐसी ही एक बस ओखला डिपो में खड़ी है और जल्द ही इसका ट्रायल रन शुरू हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Delhi News: 17 मार्गों पर चलेंगी 100 इंटर स्टेट इलेक्ट्रिक बसें, जुड़ेंगे तीर्थ स्थल
इलेक्ट्रिक होंगी डबल-डेकर बसें
दिल्ली में लगभग 30 साल पहले डबल-डेकर बसें सुविधा बस के नाम से जानी जाती थीं। 1989 में डीटीसी ने सीएनजी फ्लीट पर शिफ्ट किया तो यह बसें दिल्ली की सड़कों से हटा दी गई। अशोक लीलैंड द्वारा निर्मित इस बस को जल्द ही दिल्ली की चुनिंदा सड़कों पर ट्रायल रन के लिए उतारा जाएगा। वहीं इस मामले में परिवहन मंत्री पंकज सिंह के अनुसार, फिलहाल सरकार द्वारा जांच कर रही है कि क्या शहर में बसों का सुरक्षित और प्रभावी ढंग से संचालन किया जा सकता है।फिलहाल एक बस मौजूद है और दो और मिलने की संभावना है। उनका कहना है कि अभी इन्हें ऑपरेशन में नहीं लाया गया है। अधिकारियों द्वारा रूट मैप तैयार किया जा रहा है। दिल्ली के ट्रैफिक में इन बसों को चलाना आसान होगा या मुश्किल इसकी जांच की जाएगी। साथ ही पेड़ों की ऊंचाई, फ्लाईओवर और ओवरब्रिज की स्थिति को भी जांचा जा रहा है।
साधारण बसों से तीन गुना यात्री ले जाने की क्षमता
अगर यह कदम कामयाब रहा, तो इससे दिल्ली की पुरानी यादें ताज़ा हो जाएंगी। डबल-डेकर बस की लंबाई 9.8 मीटर और ऊंचाई 4.75 मीटर है। इन बसों में चालक के अलावा 63 से ज्यादा यात्री बैठ सकते हैं। यह बसें सामान्य डीटीसी बस से करीब तीन गुना ज्यादा यात्रियों को सफर करा सकती है। वहीं इन बसों को ऐसी सड़कों पर नहीं चलाया जा सकता जहां फ्लाईओवर की कम ऊंचाई है और तार लटके हों। अधिकारियों द्वारा शुरुआत में इन्हें दिल्ली के छोटे रूट्स पर टेस्ट किए जाने की तैयारी है।
यह भी पढ़ें- DTC बसों में कब बंद होगी पिंक टिकट? जानें सभी अपडेट
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
4 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
4 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
7 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
10 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
10 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
12 hrs ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
16 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
17 hrs agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
19 hrs agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines