दिल्ली, फरीदाबाद और नोएडा के बीच सफर करने वाले लाखों लोगों की सबसे बड़ी परेशानी ट्रैफिक है, जिससे उन्हें हर रोज घंटों के लिए फंसना पड़ता है, खासकर बदरपुर बॉर्डर, आश्रम चौक और कालिंदी कुंज जैसे इलाकों में रोजाना भारी ट्रैफिक लोगों का समय और ऊर्जा दोनों बर्बाद करता है. इतना ही नहीं, इससे छोटी सी यात्रा का न सिर्फ समय बढ़ता है, बल्कि ईंधन की भी खपत ज्यादा होती है, जो इस महंगाई की दौर में आर्थिक तंगी का खतरा बढ़ाती है. अब इस समस्या को काफी हद तक कम करने के लिए DND-KMP एक्सप्रेसवे तैयार हो चुका है. उम्मीद की जा रही है कि इसके शुरू होने के बाद एनसीआर के लोगों को तेज, आसान और बिना रुकावट वाली यात्रा का नया अनुभव मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Namo Bharat Project: दिल्ली से पलवल का सफर होगा आसान! नमो भारत कॉरिडोर मिनटों में पूरा करेगा घंटों का थकाऊ सफर
59 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड कॉरिडोर देगा नई सुविधा
दिल्ली के महारानी बाग से शुरू होकर पलवल के मंडकौला तक जाने वाला लगभग 59 किलोमीटर लंबा डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे इसी महीने (जून में) आम जनता के लिए पूरी तरह खुलने की उम्मीद है. इस शानदार और आधुनिक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों करवाने की भव्य तैयारी चल रही है. फिलहाल इस मार्ग पर मंडकौला से लेकर दिल्ली के मीठापुर गाड़ियां चल रही हैं, जबकि कालिंदी कुंज के पास सर्विस लेन से ट्रैफिक निकाला जा रहा है. महारानी बाग तक के अंतिम हिस्से का फिनिशिंग काम अब आखिरी चरण में है, जिसके पूरा होते ही दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच सफर करने वाले चालकों को एक सिग्नल-फ्री और सुगम रास्ता मिल जाएगा.
यात्रियों के समय और ईंधन की होगी बड़ी बचत
इस नए एक्सप्रेसवे के चालू होने का सबसे बड़ा फायदा दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) का इस्तेमाल करने वाले लाखों मुसाफिरों को मिलेगा. वर्तमान में बदरपुर बॉर्डर और आश्रम चौक के बीच का हिस्सा वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण हमेशा रेंगता रहता है. लेकिन अब, आगरा की तरफ से आने वाले वाहन बिना इस मुख्य हाईवे पर फंसे, सीधे डीएनडी एक्सप्रेसवे के जरिए महारानी बाग, डीएनडी फ्लाईओवर और सराय काले खां तक बहुत ही कम समय में पहुंच सकेंगे. इससे दिल्ली और नोएडा के बीच रोजाना अप-डाउन करने वाले लोगों के समय और गाड़ियों के महंगे ईंधन, दोनों की भारी बचत होगी और थकान से भी राहत मिलेगी.
टोल टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट
इस एक्सप्रेसवे की टोल व्यवस्था को लेकर वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. राहत की बात यह है कि दिल्ली और फरीदाबाद के स्थानीय निवासियों को इस मार्ग का उपयोग करने के लिए कोई अतिरिक्त टोल टैक्स नहीं देना होगा, क्योंकि इस पूरे दायरे में कोई भी टोल प्लाजा नहीं बनाया गया है. लेकिन दूसरी तरफ, जो लोग इस रास्ते से होकर गुरुग्राम, सोहना, केएमपी एक्सप्रेसवे, राजस्थान या पश्चिमी हरियाणा की तरफ आगे बढ़ेंगे, उन्हें किरंज गांव के पास बने टोल प्लाजा भुगतान करना होगा. दिल्ली क्षेत्र में बने करीब 9 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड (फ्लाईओवर) ट्रैक की भारी निर्माण लागत के कारण पूरे एक्सप्रेसवे के खुलते ही टोल की नई दरें लागू कर दी जाएंगी.
भारतमाला प्रोजेक्ट से विकास को मिलेगी नई उड़ान
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में इस ‘डीएनडी-फरीदाबाद-सोहना एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर’ के निर्माण कार्यों का जमीनी निरीक्षण किया था. भारतमाला परियोजना के अंतर्गत करीब 4,463 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार किया गया यह 6-लेन का हाई-स्पीड कॉरिडोर पूरे एनसीआर के यातायात की तस्वीर बदल देगा. यह मेगा प्रोजेक्ट न सिर्फ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को सीधा रास्ता देगा, बल्कि इससे जेवर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक भी बिना रुके (नॉन-स्टॉप) पहुंचना मुमकिन हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में तैयार हो रहा 500KM का विशाल मेट्रो नेटवर्क! सफर होगा आसान, ट्रैफिक और
संबंधित खबरें
दिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
58 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
7 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
16 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
18 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
20 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
23 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
23 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines