दीपावली से एक दिन पहले और दीपावली के दिन दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. DMRC की तरफ से दिल्ली मेट्रो कि टाइमिंग में हुए बदलाव की जानकारी दी गई है. दिवाली से एक दिन पहले 19.10.2025 को पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं जो आमतौर पर रविवार को सुबह 07:00 बजे शुरू होती हैं, सुबह 06:00 बजे ही शुरू होंगी। इसके साथ ही सोमवार (20.10) दीवाली के दिन आखिरी मेट्रो ट्रेन सेवा एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10:00 बजे शुरू होगी.
DMRC के अनुसार, यह बदलाव सिर्फ दीवाली के दिन के लिए हैं, इसके बाद सभी मेट्रो सवाएं अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार ही चलेंगी.
बता दें कि त्योहार के मौके पर दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाती है. हालांकि दीपावली के मौके पर लोग अपने घर के लिए निकल रहे हैं, ऐसे मौके पर दिल्ली में बड़े पैमाने पर जाम की स्थिति बनी हुई रही. राजधानी के की इलाके जाम की चपेट में रहे. यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण जाम देखने को मिला.
ऐसे में दिल्ली मेट्रो की तरफ से त्योहार के मद्देनजर पहले ही टाइमिंग में हुए बदलाव की जानकरी साझा कर दी गई है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े. दिल्ली मेट्रो ने टाइमिंग में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है, बस दीपावली के दिन मेट्रो एक घंटे पहले ही बंद हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई ‘जहरीली’, 201 पहुंचा AQI और आगे हालात बिगड़ने की चेतावनी
कब मनाई जाएगी दीपावली?
साल 2025 की दीपावली सोमवार, 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी. कार्तिक अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर की दोपहर से शुरू होकर 21 अक्टूबर की शाम को समाप्त होगी. लक्ष्मी पूजा का शुभ समय शाम के प्रदोष काल के दौरान पड़ता है, जिससे 20 अक्टूबर दिवाली समारोह का मुख्य दिन बन रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान राम रावण को हराकर और अपना 14 वर्ष का वनवास समाप्त करके अयोध्या लौटे थे.
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
4 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
7 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
17 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
19 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines