नई दिल्ली: उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने एलजी साहब को 370 प्रिंसिपलों की नियुक्ति के लिए फाइल भेजी और एलजी ने इसमें से 244 पदों की नियुक्ति रोक दी। प्रिंसिपल के 244 पदों पर नियुक्ति को रोकने को लेकर एलजी का हास्यास्पद व असंवेदनशील सवाल करते हुए कहा कि स्टडी करवाओं की स्कूलों में प्रिंसिपल की जरुरत है या नहीं।
हर स्कूल में प्रिंसिपल होना चाहिए
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हर स्कूल में प्रिंसिपल होना चाहिए-क्या इसकी स्टडी की जरुरत है? अगर स्टडी ही करनी है तो ये स्टडी करवाइए की दिल्ली मे उपराज्यपाल की पोस्ट होनी चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा कि एलजी ने असंवैधानिक तरीके से सर्विसेज डिपार्टमेंट पर कब्ज़ा नहीं किया होता तो हर स्कूल में प्रिंसिपल होता। दिल्ली सरकार के पास सर्विस डिपार्टमेंट होता तो प्रिंसिपल नियुक्ति की फाइल 8 साल से नहीं घुमती और 1 महीने में ही सारी भर्तियां होती। एलजी-केंद्र को सर्विस डिपार्टमेंटग पर कब्जा करने की जिद्द है लेकिन उन्हें प्रिंसिपल की नियुक्ति करवाने की चिंता नहीं है।
प्रिंसिपल्स नियुक्त को बताया झूठ का पुलिंदा
उपमुख्यमंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, कल एलजी साहब ने प्रेस रिलीज जारी कर के दावा किया है कि उन्होंने दिल्ली सरकर के सरकारी स्कूलों में 126 प्रिंसिपल्स की नियुक्ति का रास्ता साफ किया है साथ ही उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार इसे रोक कर बैठी थी और एलजी द्वारा ही इसे मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा, कार्यालय द्वारा जारी किया गया बयान सिर्फ और सिर्फ झूठ का पुलिंदा है।
दिल्ली के 18 लाख बच्चों की कोई चिंता नहीं
उपमुख्यमंत्री ने कहा की केंद्र सरकार और एलजी साहब को दिल्ली के 18 लाख बच्चों की कोई चिंता नहीं है, उनकी ये प्राथमिकता नहीं है कि वो स्कूलों में प्रिंसिपल की भर्ती करवा दे। उनकी सिर्फ यह जिद है कि दिल्ली के केद्र और उनका कब्ज़ा होना चाहिए। ये असंवैधानिक रूप से सर्विसेज पर कब्ज़ा जमाए बैठे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल जी की सरकार चुनती है। लेकिन प्रिंसिपलों की नियुक्ति पर एलजी साहब कब्ज़ा करके बैठे हुए है क्योंकि इन्होने जबरदस्ती सर्विसेस पर असंवैधानिक कब्ज़ा जमा रखा है। इनकी प्रिंसिपलों की नियुक्ति में कोई दिलचस्पी नहीं है।
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
58 mins agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
4 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
6 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
22 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines