---विज्ञापन---

दिल्ली-NCR में जीरो विजिबिलिटी, घना कोहरे की चपेट में शहर, नए साल पर बारिश का अलर्ट, IGI एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली-NCR में घना कोहरा छाया है। देर रात से ही कोहरे ने शहर को घेरना शुरू कर दिया था। मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही नए साल पर बारिश का भी अनुमान है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Delhi Weather Forecast: दिल्ली एनसीआर में नए साल से पहले कोहरे का भीषण असर देखने को मिल रहा है। लगातार देर रात से देर तक पूरी एनसीआर कोहरे की चपेट में बना रहता है। मौसम को देखते हुए दिल्ली में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। सड़कों पर वाहन रेंग कर चल रहे हैं। वहीं दिल्ली रूट की सभी ट्रेन कई घंटे की देरी से पहुंच रही हैं और रवाना हो रही हैं। मौसम को देखते हुए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

दिल्ली में घना कोहरे के साथ ही गलन शुरू हो गई है। हवाएं बर्फीली हो गई हैं। इसको लेकर मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 1 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद से शीतलहर शुरू हो जाएगी।

---विज्ञापन---

इधर, घना कोहरे को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की है। IGI एयरपोर्ट ने बताया कि घने कोहरे की स्थिति के कारण, उड़ानें वर्तमान में श्रेणी III प्रोटोकॉल के तहत संचालित की जा रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप देरी या रद्द हो सकती हैं। कहा कि हमारी ग्राउंड टीमें मौके पर मौजूद हैं और यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से उनकी सहायता कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: नए साल से पहले बॉर्डर पर हाई अलर्ट, कड़ाके की ठंड में डटे BSF के बहादुर जवान, सीमा पर कड़ा पहरा

---विज्ञापन---

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह 08:30 बजे दर्ज किए गए तापमान के अनुसार राजधानी के विभिन्न इलाकों में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस से 7.8 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सफदरजंग और आयानगर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि लोधी रोड में यह 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पालम इलाके में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिली है। सफदरजंग में 3.0 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड और बढ़ गई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 118 उड़ानें रद्द, 100 ट्रेनें लेट… फॉग और स्मॉग से दिल्ली में कैसे हैं हालात? पढ़ें ठंड को लेकर IMD का अपडेट

First published on: Dec 31, 2025 07:10 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola