दिल्ली-NCR पर छाई घनी धुंध की चादर, सड़क पर रेंगते नजर आए वाहन, कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई मुश्किल

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते सुबह के समय ऑफिस और स्कूल जाने वालों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दिल्ली सरकार सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर सकती है.

Dense fog covers Delhi-NCR
विज्ञापन

दिल्ली-NCR इन दिनों घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी की दोहरी मार झेल रहा है. सुबह-शाम सड़कों पर वाहनों की रफ्तार रेंगने लगी है, विजिबिलिटी कम होने से आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं और हवा की गुणवत्ता भी लगातार बिगड़ती जा रही है. राजधानी दिल्ली में तापमान लगातार नीचे जा रहा है. रविवार को अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. आने वाले दिनों में भी मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है.

स्कूलों में हो सकता है छुट्टी का ऐलान


मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते सुबह के समय ऑफिस और स्कूल जाने वालों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दिल्ली सरकार सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर सकती है. रविवार को यूपी में शीतलहर को देखते हुए योगी सरकार ने 12वीं तक के सभी स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया. वहीं, मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

विज्ञापन

कोहरे के साथ पॉल्यूशन ने भी बढ़ाई मुश्किल


इन्हीं दिनों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई स्थानों पर भी हल्की बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है. पहाड़ों पर यह ताजा बर्फबारी मैदानी इलाकों, खासकर दिल्ली-NCR में ठंड को और बढ़ा सकती है. दिल्ली में कोहरे के साथ जहरीली हवा भी लोगों के लिए बड़ी चिंता बन गई है. मंडी हाउस इलाके में धुंध की मोटी परत छाई हुई है और यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 423 तक पहुंच गया, जिसे ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है. वहीं राजघाट के आसपास AQI 399 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ