हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Dengue cases in delhi: राजधानी में डेंगू का कहर, अब तक 7 मौत और 247 केस आए सामने

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो

Dengue cases in delhi: राजधानी दिल्ली में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार तक इससे मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। वहीं, कुल 247 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम इसके लिए जागरूकता अभियान चला रहा है।

और पढ़िए – Corona से निपटने के लिए हम कितने तैयार? देशभर के Covid अस्पतालों में मॉक ड्रिल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लिया जायजा

विज्ञापन

निगम अधिकारियों के मुताबिक डेंगू के लक्षण संक्रमण के कुछ दिन बाद में दिखाई देते हैं। इसमें तेज बुखार के साथ सिर, आंखों में दर्द होता है। पीड़ित का जी मिचलाना, उल्टी होना और शरीर में लाल चकते पड़ जाते हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की सलाह है कि बुखार नहीं उतरने पर डेंगू की जांच करवाएं।

ज्यादा पानी पीना चाहिए 

इसके मरीज को ज्यादा पीना चाहिए जिससे शरीर में पानी की कम न आने पाए। डॉक्टर का परामर्श लें और खुद से ही कोई दवा लेने से बचें। लोग घरों में मच्छरदानी का प्रयोग कर सकते हैं। शरीर को पूरी तरह ढककर रखें। कूलर आदि में पानी न जमा होने दें। इसके मरीज तला-भुना और मसालेदार खाने से बचें। हरे पत्तों की सब्जी व सादा भोजन लें।

विज्ञापन

और पढ़िए –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola