हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पिता बैंक मैनेजर, दादा रहे आढ़ती; दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता की फैमिली में कौन-कौन?

Delhis New CM Rekha Gupta: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। वे मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली हैं। उनके दादा आढ़ती का काम करते थे। उनके परिवार के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

Rekha Gupta: रेखा गुप्ता को बीजेपी विधायक दल की बैठक में नेता चुन लिया गया है। वे दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। उनके परिवार के बारे में जानते हैं। रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। वे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। कॉलेज टाइम में ही वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ जुड़ गई थीं। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) की वंदना कुमारी को शिकस्त दी है। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले स्थित जुलाना उपमंडल के गांव नंदगढ़ में 19 जुलाई 1974 को हुआ था।

यह भी पढ़ें:हरियाणा में जन्म, ABVP से शुरू किया राजनीतिक सफर; रेखा गुप्ता कौन, जो बनीं दिल्ली की सीएम

उनके दादा मनीराम जिंदल एक आढ़ती थे। जुलाना में उनकी गंगाराम-काशीराम के नाम से दुकान थी। रेखा के पिता का नाम जयभगवान है, जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर रह चुके हैं। उनकी मां का नाम उर्मिला जिंदल है, जो हाउस वाइफ रही हैं। रेखा जब 2 साल की थीं, तभी उनके पिता की पोस्टिंग दिल्ली हो गई थी। इसके बाद परिवार दिल्ली ही शिफ्ट हो गया था। वे पहली बार विधायक बनी हैं।

विज्ञापन

स्पेयर पार्ट्स कारोबारी हैं पति

रेखा गुप्ता ने इस बार आप कैंडिडेट वंदना कुमारी को शिकस्त दी है। उनको 68200 वोट मिले थे। वंदना कुमारी को 38605 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था। वहीं, कांग्रेस के प्रवीण कुमार जैन 4892 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। रेखा गुप्ता के पति का नाम मनीष गुप्ता है, जो पेशे से एक स्पेयर पार्ट्स कारोबारी हैं। रेखा गुप्ता की शादी 28 जून 1998 को हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, बेटा निकुंज गुप्ता और बड़ी बेटी हर्षिता गुप्ता हैं। रेखा गुप्ता 2010 में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनी थीं।

यह भी पढ़ें:New Delhi Stampede Case: ‘अतिरिक्त टिकट क्यों बेचे जा रहे…’, नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ मामले में हाई कोर्ट ने उठाए ये सवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola