Delhi News: दिल्ली सरकार हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देती है। सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में जीरो बिजली बिल पाने वाले लोगों की संख्या 17 लाख से भी कम है। कुल 59 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं में से 70 प्रतिशत 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक का मासिक बिल चुकाते हैं। इस बीच, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि दिल्ली में उसकी सरकार प्रति माह 200 यूनिट बिजली मुफ्त और 400 यूनिट की मासिक खपत पर पचास प्रतिशत सब्सिडी देने वाली देश की पहली सरकार है।
कितने लोगों को मिलती है फ्री बिजली?
इस जून में जीरो बिल उपभोक्ताओं की संख्या 17 लाख थी और जुलाई और अगस्त में यह घटकर 16.67 लाख और 16.72 लाख हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बिजली विभाग के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि दिल्ली के 70 प्रतिशत से अधिक लोग बिजली बिल का भुगतान करते हैं, जिनमें से लगभग 40 प्रतिशत लोग 2000 से अधिक के मासिक बिल का भुगतान करते हैं। वहीं, 14 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो 1000-2000 के बीच बिल का भुगतान करते हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्लीवासी इस दिवाली भी पटाखे नहीं फोड़ पाएंगे; AAP सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
सूत्रों ने बताया कि आंकड़ों से पता चला है कि कुल 59,36,466 उपभोक्ताओं में से 13,44,278 उपभोक्ताओं ने इस साल मई में 2000 रुपये से अधिक के बिल का भुगतान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुल घरेलू उपभोक्ताओं में से लगभग 28 प्रतिशत बिजली की खपत के लिए भुगतान नहीं करते हैं।
इसपर BJP का क्या कहना है?
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार की बिजली सब्सिडी योजना से लोगों का एक बहुत छोटे वर्ग को फायदा हुआ है। जबकि घरेलू उपभोक्ताओं और सभी कमर्शियल कंज्यूमर का एक बहुत बड़ा प्रतिशत बिजली बिल का भुगतान करने के लिए मजबूर है।
प्रवक्ता ने कहा, भाजपा की दिल्ली इकाई ने बार-बार कहा है कि अगर वह 2025 में राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में आती है, तो हम सभी उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कमर्शियल कंज्यूमर को सस्ती बिजली दरों की भी पेशकश करेगी।
ये भी पढ़ें: Congestion Tax क्या? टोल टैक्स से कैसे अलग? दिल्ली वालों की जेब पर पड़ेगा असर
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
11 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
13 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
18 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines