दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा, अगले 48 घंटे कितने अहम, प्रशासन की क्या है तैयारी?

Delhi Yamuna Water Level: मानसून के मौसम में देश के कई राज्यों में बाढ़ के हालात हैं। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। इसके बाद बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। जलस्तर कभी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच रहा है, तो कभी उसके करीब तक पानी बह रहा है।

Yamuna Water Level

Photo Credit- X

Delhi Yamuna Water Level: देश में कई जगह पर भारी बारिश और बादल फटने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। बारिश का असर दिल्ली में देखने को मिल रहा है। लगातार बारिश के बाद यमुना खतरे के निशान के पास बह रही है। इसके बाद प्रशासन ने बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी है। निचले इलाकों में पानी आने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने किनारे पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी है। इसके लिए राहत शिविरों के भी इंतजाम किए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से यमुना का पानी खतरे के निशान के ऊपर, तो कभी निशान के पास बह रहा है।

विज्ञापन

दिल्ली में बाढ़ का खतरा

मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए बाढ़ के खतरे की चेतावनी दी है। आने वाले 24 से 48 घंटों में दिल्ली के आसपास के इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। इससे यमुना का जलस्तर और भी बढ़ सकता है। वहीं, हिमाचल और उत्तराखंड में भी बहुत भारी बारिश हो रही है। इसके चलते बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है, जिसका असर दिल्ली में भी देखने को मिलेगा। इससे यमुना में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन

किन इलाकों में ज्यादा खतरा?

मंगलवार देर रात की बात करें, तो उस समय तक ओल्ड रेलवे ब्रिज के पास यमुना का पानी खतरे के निशान के ऊपर (205.33 मीटर) बह रहा था। हालांकि, आज सुबह यह जलस्तर खतरे के निशान के आसपास पहुंच गया है। इसके चलते यमुना के किनारे बसे क्षेत्रों- जैसे कश्मीरी गेट, यमुना खादर, गीता कॉलोनी और मजनू का टीला में बाढ़ की आशंका बनी हुई है। हालात को देखते हुए प्रशासन पहले से सतर्क था। दिल्ली सरकार ने प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविरों की व्यवस्था कर दी गई है। जरूरत के हिसाब से लोगों को सुरक्षित जगह पर भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ