दिल्ली-NCR में तेज बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर बारिश के बाद मौसम ने ली करवट। बीते 2 दिनों से उमस और गर्मी ने लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को तेज बारिश के साथ हवा और आंधी से मौसम हुआ खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता था। हालांकि, बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। इसके साथ ही दिल्ली में बरसात होने के बाद ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। बरसात के बाद पूरे दिन दिल्ली, नोएडा समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश चलती रहेगी। वहीं, कुछ इलाकों में आंधी-तुफान की भी आशंकाएं हैं।

IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर के लिए मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। IMD के मुताबिक, राजधानी में आज का तापमान अधिकतम 37 डिग्री रहने का अनुमान लगाया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज सुबह मौसम में ह्यूमिडिटी का स्तर भी 97 प्रतिशत था।

Advertisment

बढ़ा यमुना का जलस्तर

दिल्ली में यमुना का जलस्तर भी बढ़ गया है। कल हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेटों को खोल दिया गया था जिससे आस-पास के इलाकों में भी पानी भर गया था। हालांकि, प्रशासन ने लोगों को समय रहते निचले क्षेत्रों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया था। इससे पहले ऐसे हालात साल 2023 में भी हुए थे। उस वक्त दिल्ली में बाढ़ भयानक रूप लेकर आई थी।

ऐसे रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बारिश के बाद से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। 20 अगस्त बुधवार को भी चमक-गरज के साथ बारिश हो सकती है और दिनभर बादल छाएं रहेंगे। वहीं, 21 से 24 अगस्त के बीच भी हल्की बारिश की संभावनाएं हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ