'ये विपश्यना नहीं, बल्कि भोग की वासना है', दिल्ली BJP अध्यक्ष का अरविंद केजरीवाल पर तंज

Virendra Sachdeva On Arvind Kejriwal Vipassana Meditation : अरविंद केजरीवाल के विपश्यना मेडिटेशन पर सियासत तेज हो गई है। इसे लेकर भाजपा ने आप को घेरा और अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा। उन्होंने कहा है कि ये विपश्यना नहीं, बल्कि भोग की वासना है।

Arvind Kejriwal Predicts 55 Seats for AAP

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना। (File Photo)

विज्ञापन

Virendra Sachdeva On Arvind Kejriwal Vipassana Meditation : आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विपाश्यना करने के लिए पंजाब के होशियापुर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अरविंद केजरीवाल के विपश्यना मेडिटेशन को लेकर तंज कसा है। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ये विपश्यना नहीं, भोग की वासना है।

अरविंद केजरीवाल के 10 दिवसीय विपश्यना मेडिटेशन को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि वे आलीशान जीवनशैली और वीआईपी संस्कृति को छोड़ नहीं पा रहे हैं। यह विपश्यना नहीं, बल्कि विलासिता है। यह करदाताओं के पैसे को लूटने का एक माध्यम मात्र है। यह भोग विलास और सुविधाओं की चाहत है, जिसे वे छोड़ नहीं पा रहे हैं। पंजाब के लोगों को लूटना अब उनके दिमाग में है। उन्हें विपश्यना करने के बजाय पश्चाताप करने की जरूरत है।

विज्ञापन

विलासिता-अय्याशी के लिए विपश्यना का नाम लेना ठीक नहीं : वीरेंद्र सचदेवा 

वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को अपनी विलासिता और अय्याशी के लिए विपश्यना का नाम नहीं लेना चाहिए। कहने को आम आदमी हैं, लेकिन आम आदमी के नाम पर उन्होंने चोरी और डकैती की। ऐशो आराम में रहने की उनकी आदत पड़ गई है और उनसे वीईआईपी कल्चर छूट नहीं रही है। ये विपश्यना नहीं, विलासिता है।

विज्ञापन

केजरीवाल को पश्चाताप करने की जरूरत : दिल्ली बीजेपी चीफ

उन्होंने आगे कहा कि ये विपश्यना नहीं, बल्कि दिल्ली के टैक्स के पैसों को लूटा जा रहा है। ये विपश्यना नहीं, वासना है भोग और सुविधाओं की। पंजाब को ही क्यों चुना? किस तरह से अरविंद केजरीवाल दिल्ली में खुद को स्थापित कर सकते हैं, इसके लिए पंजाबी ही एक माध्यम बचे हैं। पंजाबियों का हक मारना उनके दिमाग हैं। जो लूट और चोरी की है, उसके लिए अरविंद केजरीवाल को विपश्यना नहीं, पश्चाताप करना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ