Delhi Mahila Samridhi Yojana : दिल्ली में 27 साल के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनी है। बीजेपी ने चुनाव में महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को 2500-2500 रुपये देने का वादा किया था। अब सवाल उठ रहा है कि महिलाओं के खातों में पैसे कब आएंगे? इसे लेकर जगह और तारीख सामने आ गई है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में इस योजना का ऐलान होगा।
सूत्रों के अनुसार, रेखा गुप्ता की सरकार दिल्ली में 8 मार्च को महिला समृद्धि योजना लागू कर सकती है। महिला दिवस के दिन महिलाओं को 2500 रुपये मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसे लेकर 5000 महिलाओं की मौजूदगी में दिल्ली के JLN स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें जेपी नड्डा और रेखा गुप्ता की ओर से महिला समृद्धि योजना की घोषणा की जाएगी।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में इन वाहनों को एक अप्रैल से नहीं मिलेगा पेट्रोल, BJP सरकार का बड़ा एक्शन
जानें महिला समृद्धि योजना का क्या है उद्देश्य?
महिला समृद्धि योजना का उद्देश्य दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आर्थिक मदद, ट्रेनिंग और रोजगार के मौके प्रदान किए जाएंगे। साथ ही महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये भी मिलेंगे।
8 मार्च को जारी हो सकती है पहली किस्त
दिल्ली सरकार 8 मार्च को महिला समृद्धि योजना की पहली किस्त जारी कर सकती है। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि इस योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा? महिलाओं को आवेदन करने के लिए भारत सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट https://services.india.gov.in/ पर विजिट करना पड़ेगा, जहां वह दस्तावेजों के साथ अपने फॉर्म को सबमिट कर सकेंगी।
यह भी पढ़ें : ‘बनिया की बेटी हूं, फिजूलखर्ची कर नहीं सकती’, सदन में AAP पर क्या बोलीं CM रेखा गुप्ता
2500 रुपये पर क्या बोले वीरेंद्र सचदेवा?
महिलाओं को 2500 रुपये दिए जाने के वादे को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 8 मार्च महिला दिवस है और उन्हें लगता है कि भारत में हर दिन महिला दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। दिल्ली सरकार हर वर्ग के लिए काम करने और उन्हें साथ लेकर चलने के लिए तत्पर है और 8 मार्च की तारीख आने दीजिए, चीजें जल्द ही स्पष्ट हो जाएंगी।
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
15 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
16 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
19 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
19 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
19 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines