---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi: ‘एकतरफा प्यार में कातिल बना सनकी’…घर में लड़की नहीं मिली तो मां को उतारा मौत के घाट

Delhi Woman Murder Case: दिल्ली में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी नाबालिग है, जिसने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। हत्या के पीछे जो वजह सामने आई है। वह गंभीर है। पुलिस को पहले भी महिला की ओर से शिकायत दी गई थी। लेकिन आरोपी नहीं माना और महिला को मौत के घाट उतार दिया।

Woman Shot In Jahangirpuri: उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी एक समुदाय विशेष का है। जिसने शुक्रवार को दूसरे समुदाय की 35 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। हत्या के पीछे की वजह सनकी प्रेमी का एकतरफा प्यार बताई गई है। आरोपी महिला की 15 साल की बेटी से दोस्ती करना चाहता था। आरोपी की उम्र 18 साल से कुछ ही महीने कम है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

आरोपी लड़की के ऊपर सड़क से जाते समय भी हमला कर चुका था। जिसके बाद परिजनों ने लड़की को हॉस्टल भेज दिया था। शुक्रवार को वह दो साथियों के साथ घर आया और मां से उसकी बेटी के बारे में पूछा। जिसके बाद मां ने कहा कि बेटी घर पर नहीं है। तभी मां ने जैसे ही मदद के लिए दूसरे लोगों को फोन करने की कोशिश की, आरोपी ने महिला को दो गोलियां मार दी।

यह भी पढ़ें:‘पैसे मांगे तो सीने पर चाकू रखा, मारपीट भी की…’ 40 साल की मेड के साथ दिल्ली में बर्बरता

---विज्ञापन---

वारदात के बाद आरोपी साथियों के साथ फरार हो गया। महिला को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पहले भी आरोपी के खिलाफ पुलिस को कई बार सूचित किया था। लेकिन कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की।

पिछले महीने आरोपी ने परिवार को दी थी धमकी

एक रिश्तेदार ने दावा किया कि महिला के परिवार को आरोपी ने पिछले महीने भी धमकाया था। वहीं, हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव को लेकर पुलिस ने दोनों समुदायों से बैठक की है। लोगों ने वारदात के बाद महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। आरोपी सोशल मीडिया पर भी पहले हथियारों के साथ पोस्ट डाल चुका है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उनको अरेस्ट कर लेंगे। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही हैं।

---विज्ञापन---

 

First published on: Apr 27, 2024 11:37 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola