Delhi Minor Murder Case: दिल्ली की 24 साल की महिला ने अपने शादीशुदा प्रेमी के 11 साल के बेटे की हत्या करने के बाद अपने प्रेमी को फोन किया। उसने कहा कि मैंने तुमसे सबसे कीमती चीज छीन ली। मासूम बच्चे की हत्या के बाद ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला ने बच्चे की गला घोंटकर हत्या की, फिर उसकी लाश को बेड के बॉक्स में छिपा दिया। हत्या से जुड़े सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस आरोपी महिला तक पहुंची है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मासूम की हत्या के पांच दिन बाद यानी मंगलवार को पूजा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूजा 2019 से मासूम के पिता जितेंद्र के साथ रिलेशन में थी। कहा जा रहा है कि आरोपी पूजा और जितेंद्र ने 2019 में ही 17 अक्टूबर को आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। लेकिन अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके क्योंकि जितेंद्र ने अपनी पत्नी को तलाक नहीं दिया था।
शादी के रजिस्ट्रेशन को लेकर होते थे झगड़े
पुलिस के मुताबिक, शादी के रजिस्ट्रेशन को लेकर ही जितेंद्र और पूजा में अक्सर झगड़े होते थे। आख़िरकार पिछले साल दिसंबर में जितेंद्र अपने किराए के घर से निकल गए, जहां वे पूजा के साथ रहते थे। जितेंद्र यहां से निकलने के बाद अपनी पत्नी और बेटे के पास लौट आए।
पुलिस ने कहा कि जितेंद्र के जाने के बाद से ही पूजा गुस्से में थी और उसने अपने बॉयफ्रेंड के 11 साल के बेटे को न छोड़ने और अपनी पत्नी को तलाक न देने को हत्या का कारण ठहराया है।
सीसीटीवी फुटेज से कैसे हुई आरोपी की गिरफ्तारी हुई?
हत्या का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास के 300 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जितेंद्र के घर के बाहर लगे कैमरे के सीसीटीवी फुटेज से आरोपी महिला की पहचान हुई। फुटेज में एक महिला को नीले दुपट्टे से अपना चेहरा ढके हुए घर में घुसते हुए दिखाया गया था। वारदात के बाद जींस और टॉप पहने हुए महिला एक हैंडबैग ले जाती हुई दिखी थी। एक अन्य वीडियो में महिला को दुपट्टे से अपना चेहरा ढकने की कोशिश करते हुए देखा गया था।
सीसीटीवी फुटेज के आगे के विश्लेषण से जांच में जुटी पुलिस की टीम ने ये पुष्टि की कि इंद्रपुरी में 11 वर्षीय लड़के के घर जाने वाली आखिरी व्यक्ति पूजा थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 hr agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
2 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
3 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
4 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
5 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
5 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
16 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
18 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines