Delhi Weather Updates: दिल्ली में शीतलहर से मिली राहत, IMD ने आज हल्की बारिश का जताया अनुमान

DELHI WEATHER UPDATES
विज्ञापन

Delhi Weather Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को भीषण शीतलहर से राहत मिली है। दिल्ली में पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पालम का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली रिज और आयानगर में तापमान क्रमशः 5.6 डिग्री सेल्सियस और 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisment

आज सुबह देश के किसी भी उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कोहरा नहीं दिखा और विजिबिलिटी भी सामान्य रही। मौसम विभाग के मुताबिक, दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार से शुक्रवार तक शीतलहर की स्थिति कम होगी।

दिल्ली में आज हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, दिल्ली के सात दिवसीय पूर्वानुमान में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रात में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, रात में बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना के साथ गुरुवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। शुक्रवार को यह और 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

विज्ञापन

IMD ने कहा, “पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 से 25 और दिल्ली में 23 और 24 जनवरी को हल्की/मध्यम छिटपुट बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।”

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ