Delhi Weather: दिल्ली में 3 दिन बारिश का अलर्ट, जानें 10 इलाकों में कितना तापमान?

Delhi Weather: उत्तर भारत में क्रिसमस वाले दिन से ही ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। राजधानी में कोहरा और हल्की बारिश का अनुमान है। साथ ही, एनसीआर में भी शीतलहरों का कहर है। आइए जानते हैं आज पूरा दिन कैसा रहेगा मौसम।

Delhi Weather
विज्ञापन

Delhi Weather: पूरे उत्तर भारत में सर्दी और ठंडी हवाओं का कहर बरप रहा है। कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। बुधवार को यानी क्रिसमस के दिन भी दिल्ली में सुबह से कोहरा देखने को मिला था। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। वीरवार की सुबह दिल्ली का तापमान 11 डिग्री रहेगा। पर्वतीय इलाकों में भी बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। आज के मौसम के बारे में विस्तार से जानिए।

आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 26 दिसंबर को दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। IMD ने कोहरे का भी अनुमान जताया है। रिपोर्ट के मुताबिक आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। आज सूर्यास्त 07:12 मिनट पर होगा और सूर्यास्त 5:32 मिनट पर होगा। हालांकि, बारिश की संभावनाएं सुबह के समय 0% हैं और हवा की गति 5km/h रहेगी।

विज्ञापन

ये इलाके सबसे अधिक ठंडे

नरेला
पुसा
नजफगढ़
आया नगर
पालम

Delhi Weather

विज्ञापन

आगे कैसा रहेगा मौसम

IMD ने शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया है, अगले सप्ताह से इसमें फिर से गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार, अगले तीन दिनों तक कोहरा छाया रहेगा और रविवार को कोहरा भी ज्यादा बढ़ सकता है। गुरुवार से रविवार तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक दिल्ली में बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रदूषण में भी बढ़ोतरी

क्रिसमस के दिन, दिल्ली में वायु गुणवत्ता वेरी पूअर श्रेणी में रही थी, शाम 4 बजे AQI 336 दर्ज किया गया था। इसका मतलब है कि हवा की गुणवत्ता संवेदनशील व्यक्तियों के सेहत के लिए हानिकारक है। CPCB ने कहा कि अगले कुछ दिन वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावनाएं हैं। 301 से 400 के बीच के AQI को बहुत खराब माना जाता है, जबकि 400 से ऊपर को गंभीर माना जाता है। सफर की रिपोर्ट आज दिल्ली का AQI 343 दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ