कोहरे और ठंड के बाद दिल्ली में गरजे बादल, IMD ने जारी किया आज के मौसम का अपडेट

Delhi Weather: दिल्ली में आधी रात से तेज बारिश हो रही है। इसके साथ ही तेज बिजली भी कड़क रही है, जिसके बाद से ठंड का अहसास बढ़ गया है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम।

Delhi Weather

Delhi Weather

Delhi Weather: आज सुबह दिल्ली में बारिश के बाद से ही ठंड बढ़ गई है। आधी रात से ही राजधानी दिल्ली और NCR के इलाकों में तेज गर्जन के साथ जबरदस्त बारिश हुई है। IMD ने पहले ही दिल्ली में बारिश की आशंका जताई थी, वहीं तापमान की बात करें, तो हल्की वृद्धि देखी गई है। बारिश के बाद से वाहन चालकों को भी दिक्कतें हुईं, कुछ इलाकों में जलजमाव भी हुआ है। साथ ही कई ट्रेनें भी लेट हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम हल्की धुंध देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

आज का मौसम

16 जनवरी को सुबह से ही बारिश हो रही थी। हालांकि, यह बारिश बीती रात से ही रुक-रुक कर हो रही थी। सुबह 4 बजे बिजली कड़कने के साथ बारिश भी तेज हो गई थी। IMD ने आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। शाम के समय हवाएं और धुंध पड़ सकती हैं।

विज्ञापन


ये इलाके सबसे ठंडे

पालम
आया नगर
नजफगढ़
राजघाट
नरेला
पुसा
पीतमपुरा

विज्ञापन

ट्रेनें कैंसल

राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ इलाकों में कोहरे के कारण दिल्ली जाने वाली 29 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने पहले से ही येलो अलर्ट जारी किया हुआ था।

विज्ञापन

कल का मौसम

दिल्ली में बुधवार यानी 15 जनवरी को सुबह से ही कोहरा छाया हुआ था। हालांकि, दिन में हल्की धूप निकली हुई थी। IMD ने कल अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।

नोएडा का मौसम

दिल्ली से सटे नोएडा और पूरे एनसीआर में भी सुबह की शुरुआत बारिश से हुई है। यहां भी रात से बूंदाबांदी जारी है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार,  NCR में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और अधिकतम 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ